फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Trains late, tickets cancelled... not getting full money back

Moradabad News: ट्रेनें लेट, टिकट रद्द ... वापस नहीं मिल रहा पूरा पैसा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
Trains late, tickets cancelled... not getting full money back
मुरादाबाद। हर दिन 20 से ज्यादा ट्रेनें तीन घंटे से ज्यादा लेट हो रही हैं। इसके कारण सैकड़ों यात्रियों को टिकट रद्द कराना पड़ता है लेकिन पूरा रिफंड कुछ लोगों को ही मिलता है। अधिकतर लोगों के खाते में कटाैती के बाद ही पैसा आता है। वहीं रेलवे के नियम के अनुसार किसी भी ट्रेन के तीन घंटे से अधिक लेट होने पर पूरा पैसा रिफंड करना होता है। बृहस्पतिवार को कई यात्रियों को ऑनलाइन टिकट रद्द कराने पर पूरा पैसा वापस नहीं मिला।
विज्ञापन

रेलवे काउंटर पर भी कई ट्रेनों के लेट चलने की फीडिंग न होने के कारण यात्रियों को कम रिफंड ही मिलता है। किराये की राशि में से कैंसिलेशन चार्ज काट लिया जाता है। मुरादाबाद मंडल में 200 से ज्यादा स्टेशन हैं। एक से 21 नवंबर के बीच प्रमुख स्टेशनों से सात हजार से ज्यादा लोगों ने टिकट निरस्त कराए हैं। इन यात्रियों को 47 लाख रुपये से ज्यादा का रिफंड किया गया है।
विज्ञापन

इसमें वह यात्री भी शामिल हैं, जिन्होंने ट्रेन लेट होने के कारण टिकट रद्द कराया लेकिन उन्हेें पूरा रिफंड नहीं मिला। सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता का कहना है कि नियमानुसार ही यात्रियों को रिफंड दिया जाता है। यदि कहीं ऑनलाइन फीडिंग की खामी से त्रुटि हुई है तो उसे सुधारा जाएगा। वहीं आईआरसीटीसी से होने वाली बुकिंग को रेलवे मॉनीटर नहीं करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------

जनसेवा एक्सप्रेस पौने चार घंटे लेट
ट्रेनों के लेट होने का सिलसिला जारी है। बृहस्पतिवार को मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर जनसेवा एक्सप्रेस पौने चार घंटे की देरी से पहुंची। बिहार जाने वाले अनारक्षित यात्री ट्रेन के इंतजार में स्टेशन पर समय काटते रहे। वहीं स्पेशल ट्रेनों के लेट होने की कोई सीमा नहीं है। सहरसा-आनंदविहार स्पेशल एक्सप्रेस नौ घंटे व दरभंगा-दिल्ली एक्सप्रेस 15 घंटे की देरी से मुरादाबाद पहुंची। इसके कारण अन्य ट्रेनों की बोगियों में अनारक्षित यात्रियों की भीड़ बढ़ रही है। रेलवे के पास इसका कोई समाधान नहीं है। डीआरएम का एक्स एकाउंट यात्रियों की शिकायतों से भरा है।
----------

बृहस्पतिवार को यह ट्रेनें रहीं लेट
ट्रेन नंबर ट्रेन का नाम कितनी लेट
04067 दरभंगा-दिल्ली एक्सप्रेस 16 घंटे
04031 सहरसा-आनंदविहार एक्सप्रेस 9 घंटे
05110 आनंदविहार-छपरा एक्सप्रेस 5 घंटे
05301 मऊ-आनंदविहार एक्सप्रेस 4 घंटे
15653 गुवाहटी-जम्मूतवी एक्सप्रेस 4 घंटे
15128 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 3 घंटे
14618 जनसेवा एक्सप्रेस 3 घंटे 45 मिनट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed