फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   trains late in moradabad

सुहेलदेव एक्सप्रेस से टकराया पशु, छह गाड़ियां लेट

Wed, 13 Jun 2018 01:53 AM IST
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 13 Jun 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
trains late in moradabad
देरी से चलीं ट्रेनें - फोटो : demo pic
गाजीपुर से आनंद विहार जा रही सुहेल देव एक्सप्रेस ट्रेन से मंगलवार सुबह पीतांबर पुर के पास पशु टकराया गया। इस हादसे की वजह से छह गाड़ियां लेट हो गई। एक घंटे बाद ट्रैक साफ किया गया तब ट्रेनों का संचालन शुरू हो सका। मंगलवार सुबह सवा छह बजे पीतांबरपुर और रसोइया के बीच सुहेल देव एक्सप्रेस ट्रेन गुजर रही थी। इसी दौरान ट्रेन के आगे पशु आ गया। ट्रेन के इंजन में पशु फंस गया। चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन की रफ्तार कम की। इसके बाद कंट्रोल रूम में हादसे की जानकारी दी गई।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर अप लाइन पर ट्रेनों का संचालन बंद करा दिया गया। जिसकी वजह से सहरसा से अमृतसर जा रही जनसेवा एक्सप्रेस, हावड़ा से काठगोदाम जा रही बाघ एक्सप्रेस, मुजफ्फरनगर से आनंद विहार जा रही सप्तक्रांति एक्सप्रेस समेत छह गाड़ियां जहां तहां रोक दी गई थी। मंगलवार सुबह सवा सात बजे ट्रैक साफ किया गया। इसके बाद ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया। 
विज्ञापन


फाटक खराबी से दो घंटे ठप रहा ट्रेनों का संचालन- बरेली कैंट यार्ड में मंगलवार सुबह फाटक में खराबी आ गई। जिसकी वजह से दो घंटे तक अप और डाउन लाइन पर ट्रेनों का संचालन बाधित रहा। जिसमें छह गाड़ियों का संचालन प्रभावित हो गया। सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंची और फाटक ठीक किया गया। इसके बाद ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बरेली कैंट यार्ड के पास गेट संख्या 359/ए में मंगलवार सुबह नौ बजकर चालीस मिनट पर खराबी आ गई। अप और डाउन लाइन पर सिग्नल ने कार्य करना बंद कर दिया। गेटमैन ने इसकी जानकारी कंट्रोल रूम में दी और ट्रेनों का संचालन बंद करा दिया। इसके बाद  टीम मौके पर पहुंची और फाटक ठीक किया गया। इसके बाद ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया। मुजफ्फरपुर से पोरबंदर जाने वाली एक्सप्रेस, नागल डैम से लखनऊ जाने वाली एक्सप्रेस जन नायक समेत छह गाड़ियां प्रभावित हो गई थी। दो घंटे बाद ट्रेनों का संचालन शुरू हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed