फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   trains late

धनेटा पर पटरी चटकने के बाद दस यात्री ट्रेनें डेढ़ घंटे तक खड़ी रही

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
trains late
मुरादाबाद। धनेटा स्टेशन के पास पटरी चटकी देखी गई। हादसे की आशंका में ट्रेनों का संचालन रोका गया। इंजीनियरिंग विभाग ने डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद चटकी पटरी को ठीक किया। इसके बाद 20 किमी प्रति घंटे के कॉशन पर ट्रेनों का संचालन किया गया। इस घटनाक्रम में यात्रियों को खासी परेशानी हुई।
विज्ञापन

धनेटा स्टेशन मास्टर के मुताबिक गेटमैन समयराज ने रविवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे उन्हें बताया कि किमी संख्या 1330/21-30 के बीच पटरी चटक गई है। गेट 373/सी के गेटमैन की जानकारी के बाद पीडब्लूआई विभाग की टीम सक्रिय हुई। पीछे से आने वाली यात्री ट्रेन और मालगाड़ी को रोका जाने लगा। 15624 कामाख्या से भगत की कोठी के बीच चलने वाली साप्ताहिक गाड़ी 80 मिनट, 14673 जयनगर से अमृतसर के बीच चलने वाली शहीद एक्सप्रेस 90 मिनट, 12357 कोलकाता से अमृतसर के बीच चलने वाली दुर्गियाना एक्सप्रेस 60 मिनट, 12583 लखनऊ आनंद विहार डबल डेकर 75 मिनट, 20505 डिब्रूगढ़ से नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस 50 मिनट, 12523 जलपाईगुढ़ी से दिल्ली साप्ताहिक एक्सप्रेस 20 मिनट और चार मालगाड़ियां करीब 100 से 150 मिनट तक खड़ी रही। पटरी को ठीक कराने में करीब सुबह के दस बजे गए। इसके बाद 20 किमी कॉशन पर ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed