फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Trains covering distance of 27 km in two hours

Moradabad News: 27 किमी की दूरी दो घंटे में तय कर रहीं ट्रेनें

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jan 2024 03:56 AM IST
विज्ञापन
Trains covering distance of 27 km in two hours
मुरादाबाद। कोहरे ने रेल मंडल में ट्रेनों की रफ्तार को थाम दिया है। घंटों की देरी के कारण रोजाना हजारों यात्री परेशान हो रहे हैं। यहां तक कि मुरादाबाद से रामपुर तक 27 किमी की दूरी तय करने में ट्रेनों को दो घंटे से ज्यादा समय लग रहा है। बृहस्पतिवार को (15035) दिल्ली-काठगोदाम एक्सप्रेस मुरादाबाद से रामपुर तक दो घंटे पांच मिनट में पहुंची।
विज्ञापन

यह ट्रेन पहले ही 57 मिनट देरी से चल रही थी। शाम 7 बजे पहुंचे के स्थान पर 7:57 पर मुरादाबाद पहुंची थी। इसके बाद 8:09 बजे इसे रामपुर पहुंचना था लेकिन रात 10:05 बजे पहुंची। इसके अलावा अयोध्या कैंट एक्सप्रेस, बेगमपुरा पुरा एक्सप्रेस पांच घंटे से ज्यादा की देरी से मुरादाबाद पहुंचीं। कोहरे में ट्रेनों का समय सुधारने के लिए रेलवे के पास कोई प्लान नहीं है। फॉग सेफ डिवाइस भी बेअसर साबित हो रही है। मुजफ्फरपुर से आनंदविहार के बीच चलने वाली (12557) सप्तक्रांति एक्सप्रेस पांच घंटे से ज्यादा लेट चल रही है। ऐसे में यह बृहस्पतिवार सुबह 4:42 के स्थान पर सुबह 10 बजे पहुंचेगी। इसी तरह दानापुर से आनंदविहार के बीच चलने वाली (13257) जनसाधारण एक्सप्रेस सुबह 7:20 के स्थान पर दोपहर 12 बजे पहुंचने की संभावना है। सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह का कहना है कि कुछ ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चल रही हैं। अधिकांश स्थानों पर कोहरा ोहोने के कारण ट्रेनें दूसरे मंडलों से लेट आ रही हैं। रेलवे समय पालन में सुधार का प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन


बुधवार को ये ट्रेनें रहीं लेट
ट्रेन नंबर ट्रेन का नाम कितनी लेट
12212 आनंदविहार-मुजफ्फरपुर गरीब रथ एक्स. 1 घंटे 13 मिनट
18104 अमृतसर-टाटानगर जलियांवाला बाग एक्स. 4 घंटे 14 मिनट
12331 हावड़ा-जम्मूतवी हिमगिरी एक्स. एक घंटे
12469 कानपुर-जम्मूतवी सुपरफास्ट एक्स. 6 घंटे 20 मिनट
15012 चंडीगढ़-लखनऊ एक्स. 2 घंटे 15 मिनट
12238 जम्मूतवी-वाराणसी एक्स. 5 घंटे
12356 जम्मूतवी-पटना अर्चना एक्स. 2 घंटे 10 मिनट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article