{"_id":"61ba3e2894079808ff3e30b8","slug":"trainee-soldiers-made-an-influx-for-training-jammed-on-kanth-road-city-news-mbd4127629166","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशिक्षण के लिए प्रशिक्षु सिपाहियों ने कराई आमद, कांठ रोड पर लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशिक्षण के लिए प्रशिक्षु सिपाहियों ने कराई आमद, कांठ रोड पर लगा जाम
विज्ञापन
मुरादाबाद। पीएसी वाहिनी में सिपाहियों की ट्रेनिंग शुरू हो गई। बुधवार को प्रशिक्षु सिपाही आमद करने पहुंचे तो कांठ रोड पर लंबा जाम लग गया। प्रशिक्षुओं को उनके परिजन अपने वाहनों से यहां छोड़ने आए थे। कांठ रोड पर सुबह से लेकर शाम तक जाम की स्थिति बनी रही।
पीएसी पश्चिमी जोन में 9317 पदों पर कांस्टेबलों की भर्ती की गई है। इसमें मुरादाबाद की नौवीं, तेइसवीं और चौबीसवीं वाहिनी पीएसी को 1610 कांस्टेबल प्रशिक्षण के लिए आवंटित किए गए हैं। बुधवार सुबह से ट्रेनिंग के लिए प्रशिक्षुओं की आमद शुरू हो गई। पहले दिन 1447 कांस्टेबल आमद दर्ज कराने मुरादाबाद पहुंचे।
अधिकांश कांस्टेबलों को उनके परिजन अपने वाहनों से ट्रेनिंग सेंटरों पर छोड़ने आए थे। इन वाहनों की वजह से कांठ रोड पर जाम लग गया। पुलिस अधीक्षक यातायात अशोक कुमार ने बताया कि प्रशिक्षुओं के परिजनों के वाहनों की वजह से जाम लग गया था। पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाकर यातायात चालू करा दिया गया।
विज्ञापन
छह माह चलेगी ट्रेनिंग
मुरादाबाद। प्रशिक्षु कांस्टेबलों की ट्रेनिंग छह माह चलेगी। इसमें आउटडोर और इंडोर की बारीकियां समझेंगे। फायरिंग, साइबर अपराध, दौड़, भारतीय संहिता दंड, घुड़सवारी, मानवाधिकार, जंगल ट्रेनिंग, मोटर ड्राइविंग की ट्रेनिंग दी जाएगी। ट्रेनिंग पूरी होने के बाद फाइनल परीक्षा कराई जाएंगी। फाइनल परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले प्रशिक्षु की पासिंग आउट परेड का हिस्सा बन सकेंगे।