फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Trainee constable refuses to adopt unmarried woman's child

Moradabad News: बिन ब्याही युवती के बच्चे को प्रशिक्षु सिपाही ने अपनाने से किया इन्कार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Trainee constable refuses to adopt unmarried woman's child
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र में रहने वाली बिन ब्याही युवती के बच्चे को आरोपी प्रशिक्षु सिपाही अनीत ने अपनाने से इन्कार कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए थे जिससे वह गर्भवती हुई थी। आरोपी सिपाही और उसके परिवार ने शादी करने के लिए पीड़िता के परिवार से 40 लाख रुपये की मांग भी की।
विज्ञापन

पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर फिरोजाबाद में ट्रेनिंग कर रहे अमरोहा निवासी प्रशिक्षु सिपाही अनीत समेत नौ लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है।
मझोला क्षेत्र की रहने वाली 23 वर्षीय युवती ने दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि दो साल पहले उसकी मुलाकात अमरोहा के डिडौली थानाक्षेत्र के कुआंखेड़ा निवासी अनीत से हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच मोबाइल पर बातचीत होने लगी। पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने कई बार अलग-अलग जगह बुलाकर शादी करने का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसी बीच पीड़िता गर्भवती हो गई।
विज्ञापन

आरोपी ने मौसेरे भाई जीवन और सुनील से मिलवाया और तीनों ने उसे गर्भपात कराने के लिए दवा दे दी लेकिन दवा खाने के बाद भी पीड़िता का गर्भपात नहीं हुआ। जून माह में अनीत सिपाही की ट्रेनिंग लेने के लिए फिरोजाबाद चला गया। उस वक्त पीड़िता तीन माह की गर्भवती थी। इसके बाद सिविल लाइंस के हिमगिरी कॉलोनी में दोनों पक्षों की पंचायत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो कॉल के जरिए अनीत ने कहा कि वह ट्रेनिंग से आने के बाद शादी कर लेगा। उसने युवती से कहा कि वह मेरे मां-बाप के साथ चली जाए और बच्चे की डिलीवरी करा ले। 12 नवंबर को पीड़िता प्रशिक्षु सिपाही के घर चली गई और 26 नवंबर को अमरोहा के अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया। अस्पताल का खर्च भी अनीत के परिवार ने उठाया।

अस्पताल से घर जाने के बाद अनीत के पिता भूपेंद्र और परिवार के अन्य लोग पीड़िता को धमकाने लगे कि अगर वह अपने परिवार से दस लाख रुपये लेकर आएगी तब ही उसे और उसके बच्चे को रखेंगे। 15 दिसंबर को भूपेंद्र, सुमन, सलोनी, रिंकू, रूपेश, जीवन, यादराम, सुनील कमरे में घुस आए और पीड़िता के साथ मारपीट की और उसका गला भी दबा दिया। रिंकू और जीवन ने पीड़िता के साथ छेड़खानी भी की। इसके बाद आरोपी पीड़िता को कार में बैठाकर उसके मायके छोड़ गए और धमकी दी कि 40 लाख रुपये दहेज में देंगे तब ही शादी की जाएगी। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि इस मामले में अनीत, उसके पिता भूपेंद्र, मां सुमन, बहन सलोनी, फुफेरे भाई रिंकू, रूपेश, मौसेरे भाई जीवन, सुनील और मामा यादराम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed