फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   train opretions effected for four hours

साढ़े चार घंटे ठप रहा ट्रेनों का संचालन, यात्रियों ने झेली दुश्वारियां

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2019 02:09 AM IST
विज्ञापन
train opretions effected for four hours
मुरादाबाद। मुरादाबाद रेल मंडल के लक्सर यार्ड और एथल के बीच मंगलवार मरम्मत के चलते सुबह साढ़े चार घंटे रेल संचालन ठप रहा। जिसकी वजह से ट्रेनों को जहां-तहां रोक दी गईं थीं। ट्रैक मरम्मत की वजह से मेगा ब्लाक लिया गया था। मंगलवार सुबह पौने आठ बजे से लेकर पौने ग्यारह बजे तक मेगा ब्लाक लिया गया था, लेकिन समय रहते कार्य पूरा नहीं हो पाया। ये कार्य सवा ग्यारह बजे तक चला। जिसकी वजह से अंबाला कैंट-हरिद्वार लिंक एक्सप्रेस एक घंटा 51 मिनट, देहरादून-उज्जैन के बीच चलने वाली उज्जैनी एक्सप्रेस एक घंटा बीस मिनट, हरिद्वार-पुरी कलिंगा उत्कल एक्सप्रेस एक घंटा तीस मिनट, उदयपुर-हरिद्वार एक्सप्रेस एक घंटा पचास मिनट, काठगोदाम-देहरादून नैनी दून जन शताब्दी 50 मिनट, देहरादून सहारनपुर पैसेंजर ट्रेन दो घंटे 45 मिनट बीच में खड़ी रहीं। ट्रैक ठीक करने के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed