Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Train halted at Agwanpur station for an hour due to an engine fault

Moradabad News: इंजन में खराबी, एक घंटे तक अगवानपुर स्टेशन पर रुकी ट्रेन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Train halted at Agwanpur station for an hour due to an engine fault
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


मुरादाबाद। सहारनपुर से मुरादाबाद आ रही पैसेंजर ट्रेन के इंजन में तकनीकी खराबी आने से शुक्रवार को यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। ट्रेन संख्या (64566) अगवानपुर स्टेशन पर एक घंटे छह मिनट तक खड़ी रही। ट्रेन के लंबे समय तक रवाना नहीं होने पर कई यात्रियों ने इंतजार करने के बजाय ऑटो से मुरादाबाद पहुंचना बेहतर समझा।


ट्रेन सुबह 10:07 बजे अगवानपुर स्टेशन पहुंची थी। इंजन में खराबी के कारण इसे वहीं रोकना पड़ा। करीब एक घंटे छह मिनट बाद सुबह 11:13 बजे ट्रेन को रवाना किया जा सका। इस दौरान ट्रेन में सवार यात्री स्टेशन पर ही फंसे रहे। देरी से परेशान कुछ यात्री बीच रास्ते में ट्रेन से उतर गए और ऑटो पकड़कर मुरादाबाद पहुंचे। इससे उन्हें अतिरिक्त किराया भी खर्च करना पड़ा। सीनियर डीसीएम महेश यादव ने बताया कि इंजन में तकनीकी खराबी आने के कारण ट्रेन को रोकना पड़ा था। खराबी दूर होने के बाद ट्रेन का संचालन बहाल कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed