फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Traffic police will be deployed at Dungarpur intersection, lights will be installed.

Moradabad News: डूंगरपुर चौराहे पर तैनात होगी ट्रैफिक पुलिस, लगेंगी लाइटें

Tue, 25 Nov 2025 02:33 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Tue, 25 Nov 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
Traffic police will be deployed at Dungarpur intersection, lights will be installed.
भगतपुर। डूंगरपुर चौराहे पर लगने वाले जाम की समस्या के समाधान के लिए सोमवार को एसपी ट्रैफिक डूंगरपुर चौराहे पहुंचे व जाम की समस्या से निजात के लिए कई निर्देश दिए।
विज्ञापन

पिछले कई माह से क्षेत्र के डूंगरपुर विलाकुदान चौराहे पर जाम लग जाता है एवं जाम की समस्या अधिकतर शाम के समय ज्यादा बढ़ जाती है। जिसके चलते जाम खुलवाने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ती है। इसी समस्या के चलते सोमवार को एसपी ट्रैफिक चौराहे पर पहुंचे एवं जाम लगने के कारणों का जायजा लिया एवं उनके समाधान के लिए विभिन्न दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

थाना भगतपुर प्रभारी रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जाम की समस्या से निजात के लिए ट्रैफिक पुलिस की टीम डूंगरपुर चौराहे पर मौजूद रहेगी एवं चौराहे पर तेज लाइटें व अधिक कैमरे लगाए जाएंगे। बताया कि चौराहा पार करने के लिए ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन कराया जाएगा एवं नियम तोड़ने वालों के विरुद्ध नियम अनुसार कार्यवाही की जाएगी। वहीं डूंगरपुर चौराहे पर बनी पुलिया को और अधिक चौड़ा करवाने की लेकर संबंधित विभाग को अवगत कराकर शीघ्र ही पुलिया चौड़ी कराने की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed