{"_id":"4201da935d7f4403cb5d8c18b91b83dd","slug":"traffic-constable-beaten-by-sp-politician-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा नेता की दबंगई, सरेराह सिपाही को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा नेता की दबंगई, सरेराह सिपाही को पीटा
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादाबाद
Updated Sun, 04 Oct 2015 07:16 PM IST
विज्ञापन
सपा नेता और उनके करीबियों की दबंगई का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार दोपहर फिर एक नेता ने हरथला में सरेराह सिपाही के साथ मारपीट की और उसकी वर्दी फाड़ने का प्रयास किया। सिपाही का कसूर बस इतना था कि उसने सपा नेता से बीच सड़क पर खड़ी गाड़ी हटाने को कहा था।
जिसपर वह भड़क गया और सिपाही से बदसलूकी की। हंगामा होने पर अन्य पुलिस वाले भी पहुंच गए। इसके बाद सपा नेता और उसकी गाड़ी को पुलिस वाले हरथला चौकी ले आए। लेकिन यहां से सपा कार्यकर्ताओं ने आरोपी को निकाल दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी को छापेमारी शुरू कर दी है।
सिविल लाइंस के काजीपुरा में रहने वाले शुएब मलिक सपा के पिछड़ा वर्ग कल्याण प्रकोष्ठ में विधानसभा अध्यक्ष हैं। शनिवार दोपहर शुएब मलिक अपने पिता मो. मोबीन के साथ महागर आए थे। काम निपटाने के पिता पुत्र घर लौट रहे थे। सपा नेता की इंडिगो कार हरथला सब्जी मंडी पहुंची तो मो. मोबीन कार से उतर गए और अपने मोबाइल में रिचार्ज कराने लगे। जबकि शुएब मलिक कार में ही बैठेे रहे।
विज्ञापन
बीच सड़क पर खड़ी कार की वजह से हरथला में जाम लग गया था। जानकारी पर पिकेट के सिपाही संजीत कुमार और होमगार्ड बल्लू सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने ड्राइविंग सीट पर बैठे शुएब से गाड़ी साइड करने को कहा लेकिन उसने इंकार कर दिया। इसके बाद सिपाही ने शुएब से बाहर निकलने को कहा। इसी बात पर दोनों में कहासुनी होने लगी। इसके बाद सिपाही मोबाइल से शुएब की गाड़ी का वीडियो बनाने लगा। इस पर शुएब भड़क गया। कार से नीचे उतरकर उसने उसने सिपाही का मोबाइल छीन कर सड़क पर फेंक दिया।
उसके साथ मारपीट की और वर्दी भी फाड़ने की कोशिश की। खबर मिलने पर सपा नेता के साथी और परिवार के लोग पहुंच गए। सिपाही ने भी कंट्रोल रूम में घटना की सूचना दे दी। खबर मिलने पर पुलिस पहुंची और सपा नेता और उसकी कार को हरथला चौकी में ले आए। खबर मिलने पर इंस्पेक्टर सिविल लाइंस बीपी सिंह पहुंच गए। उन्होंने सिपाही से पूछताछ की। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।