Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Traffic congestion in Bilari caused by a gathering of e-rickshaws

Moradabad News: बिलारी में ई-रिक्शा के जमावड़े से लग रहा जाम

Wed, 04 Nov 2026 02:33 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Wed, 04 Nov 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Traffic congestion in Bilari caused by a gathering of e-rickshaws
बिलारी। आगामी दिवाली त्योहार के लिए खरीदारों की भीड़ के बीच नगर के बाजार में ई रिक्शा के जमावड़े से जाम लगना समस्या बन गई है।
विज्ञापन

उद्योग व्यापार मंडल ने दिन में नगर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग पुलिस प्रशासन से दोहराई है। उधर नगर में सड़कों पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस कर्मियों ने शांति व्यवस्था को लेकर नगर के बाजार में गश्त की।
नगर में हाईवे स्थित परिवहन निगम बस स्टैंड के निकट ई रिक्शा चालकों का बेतरतीव खड़ा होना काफी पुरानी समस्या बन गई है। नगर के गांधी पार्क, महाराणा प्रताप चौक और अन्य स्थानों पर भी ई रिक्शा के बेतरतीव खड़े होने से सड़क पर अक्सर जाम लगता रहता है। इन दिनों नगर के बाजार में ग्राहकों द्वारा सामान की खरीदारी की जा रही है।
विज्ञापन

ग्राहकों की भीड़ के बीच नगर के नई सड़क, होली चौक, सराफा बाजार, नेहरू चौक, रैली चौक आदि इलाकों में ई रिक्शा के गलत तरीके से खड़े होने की वजह से अक्सर सड़क पर जाम लग जाता है। मंगलवार को नगर का साप्ताहिक बाजार होने से ग्राहकों की भीड़ बढ़ने पर कई सड़कों पर बार-बार जाम लगा।नगर में उद्योग व्यापार मंडल के कैंप कार्यालय पर मंगलवार दोपहर बाद पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में कहा गया है कि नगर की मुख्य सड़कों पर बेतरतीव ई रिक्शा के खड़े होने की वजह से जाम लग रहा है। बैठक में स्थानीय पुलिस प्रशासन से मांग उठाई गई कि नगर क्षेत्र में दिन के समय में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में संजय जैन, सुरेंद्र कुमार चुग, सुधीर अग्रवाल, शिवओम गुप्ता, रमाकांत गुप्ता, दुष्यंत चौहान, पंकज चौहान आदि ने विचार रखे। उधर भीड़ भरे बाजार में शांति व्यवस्था और महिला ग्राहकों की सुरक्षा को लेकर थाने की महिला पुलिस कर्मियों ने भी मंगलवार को गश्त की। सीओ अशोक कुमार सिंह का कहना है कि त्योहार के माैके पर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखी जाएगी। अगर किसी वाहन या ई-रिक्शा की वजह से जाम की स्थिति बनेगी तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed