फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Traders will close the market if the road to MDA area is not built soon

Moradabad News: एमडीए क्षेत्र की सड़क जल्द नहीं बनी तो बाजार बंद करेंगे व्यापारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 04 Sep 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Traders will close the market if the road to MDA area is not built soon
मुरादाबाद। एमडीए क्षेत्र की कॉलोनियों की खस्ताहाल सड़क की समस्या से परेशान व्यापारियों में रोष है। व्यापारियों का कहना है कि अगर सड़कों का शीघ्र निर्माण नहीं हुआ तो बाजार बंद करेंगे। यह निर्णय रविवार सेल्स टैक्स ऑफिस के सामने कॉम्पलेक्स में व्यापारी वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले क्षेत्र के व्यापारियों की एक आपातकाल बैठक में लिया गया।
विज्ञापन

बैठक में मौजूद व्यापारियों ने एमडीए क्षेत्र की कॉलोनी दीनदयाल नगर, रामगंगा विहार, आशियाना, अवंतिका, स्टेडियम रोड, साईं मंदिर रोड, 24 मीटर रोड क्षेत्र की खस्ताहाल सड़कों के कारण हो रही परेशानियों को बयां किया। व्यापारी मनु मेहरोत्रा ने बताया कि काफी लंबे समय से सीवर का कार्य चल रहा है। जिससे क्षेत्र के लोग तो परेशान हैं ही व्यापार भी बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। जितेंद्र कुमार ने कहा कि क्षेत्र की काफी सड़कों पर सीवर का कार्य पूरा हो चुका है, लेकिन इसके बाद भी खोद कर छोड़ी सड़कें नहीं बनाई गई हैं। संजय धवन सभी व्यापारियों से अपनी समस्याओं को पुरजोर ढंग से उठाने की अपील की। गड्ढों व उससे होने वाली दिक्कतों की फोटो को मुख्यमंत्री, मुरादाबाद शहर और देहात के विधायक, मेयर आदि को उनके एक्स पर टैग कर भेजनी चाहिए।
विज्ञापन

संयुक्त व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल ने व्यापारियों से कहा कि जल्दी ही वह इस संबंध में मेयर, विधायक, नगर आयुक्त से मुलाकात कर उनसे इस समस्या के समाधान की मांग रखेंगे। अग्रिम गुप्ता ने बताया कि लोग चोटिल हो रहे हैं। व्यापार चौपट हो रहा है। आने वाला सीजन त्योहार और सहालग का है। उससे पहले समस्या का समाधान होना चाहिए। अनुज गुप्ता अध्यक्ष ने व्यापारी साथियों से एकजुट रहने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर आशुतोष अग्रवाल, वरुण, अचित जैन, रूपेश अग्रवाल, धीरज ढींगरा, संदीप मित्तल, अखिल अग्रवाल, गौरव गुप्ता, अर्पित, कशिश सचदेवा, विष्णु ग्रवाल, विक्रांत शर्मा, आशुतोष गुप्ता, रितु राजन, कपिल पारीक, लक्ष्य कत्याल, आलोक अग्रवाल, राजेश गुप्ता, सौरभ कपूर, पुष्कर शाह, अभिनव आहूजा आदि व्यापारी मौजूद रहे।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed