Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Traders troubled by traffic congestion in markets; threaten to go on strike

Moradabad News: बाजारों में जाम से व्यापारी परेशान, हड़ताल की दी चेतावनी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Traders troubled by traffic congestion in markets; threaten to go on strike
मुरादाबाद। शहर के प्रमुख बाजारों में ई-रिक्शाओं के कारण लगने वाले जाम को लेकर बुधवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने बर्तन बाजार में बैठक की। व्यापारियों ने कहा कि बाजारों में दिन भर में कई बार जाम लग रहा है। चौराहों पर पुलिसकर्मी तैनात नहीं है। बिना सवारी के ई-रिक्शा शहर में दौड़ रहे हैं। व्यापारियों ने कहा कि अगर ई-रिक्शाओं के संचालन पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो वे हड़ताल करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन

बर्तन बाजार, चौमुखापुल, गंज बाजार और मंडी चौक जैसे प्रमुख बाजारों में दिन में कई बार जाम लग रहा है। इसकी वजह से ग्राहक दुकानों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय उपाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष अजय अग्रवाल ने कहा कि शहर में 20 हजार से अधिक ई-रिक्शा चल रहे हैं। कई ई-रिक्शा बिना यात्री के भी सड़कों पर घूमते रहते हैं। इससे बाजारों में यातायात व्यवस्था बिगड़ रही है। त्योहार के समय में ई-रिक्शाओं के संचालन के लिए एक व्यवस्था बनाई गई थी। हालांकि, वह व्यवस्था एक सप्ताह भी नहीं चल सकी। अब बाजारों में स्थिति फिर पहले जैसी हो गई है। उन्होंने कहा कि बाजारों में नाबालिग भी ई-रिक्शा चला रहे हैं। कई ई-रिक्शा क्षतिग्रस्त हैं और उनकी नंबर प्लेट भी नहीं है। इसके बावजूद इन पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि जाम की समस्या को लेकर शासन-प्रशासन से कई बार शिकायतें की जा चुकी हैं। लेकिन अभी तक इस समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ है। इस मौके पर राकेश अग्रवाल, संजय सहगल, विमल अरोड़ा, हरीश भसीन, दीन दयाल, विशाल, नवीन रस्तोगी, गोपाल अग्रवाल, प्रदीप रस्तोगी, रघुवीर कट्टा, संजय आहूजा और सार्थक अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन

00
जाम की वजह से दुकानों पर नहीं आ रहे ग्राहक
-उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने ई-रिक्शाओं के अनियंत्रित संचालन पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि इससे व्यापार को भारी नुकसान हो रहा है। ग्राहक दुकानों पर नहीं आ रहे हैं। व्यापारियों ने प्रशासन से तत्काल प्रभावी कदम उठाने की मांग की है। व्यापारियों ने कहा कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो वे बाजार बंद कर हड़ताल करेंगे। बैठक का संचालन महामंत्री अमरीष अग्रवाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed