फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Traders themselves removed debris and silt

Moradabad News: व्यापारियों ने खुद मलबा और सिल्ट हटवाया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jun 2023 02:22 AM IST
विज्ञापन
Traders themselves removed debris and silt
मुरादाबाद। बुधबाजार से लेकर ताड़ीखाना तिराहे तक सड़क खोदी गई है। नाला सफाई के दौरान निकाली गई सिल्ट व्यापारियों के लिए परेशानी का कारण बन गई है। सिल्ट से निकल रही बदबू से दुकानदारों के अलावा काफी लोग परेशान हो रहे हैं। व्यापारियों ने निजी कर्मचारियों को बुलाकर कुछ स्थानों से मलबा और सिल्ट हटवाया।
विज्ञापन

व्यापारियों का कहना है कि दुकान के आगे मलबा और सिल्ट हटाने के लिए उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों से गुहार लगाई लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं था। व्यापारियों का आरोप है कि नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी अपनी मनमर्जी काम करते हैं। वे कभी भी बिजली बंद करा देते हैं। इस कारण दुकानदार गर्मी में परेशानी होती है। विभागीय अधिकारियों में तालमेल का अभाव है। इसी कारण आए दिन पाइप लाइन फट जाती है। इसका खामियाजा व्यापारियों को भुगतना पड़ता है। एक मेडिकल स्टोर के सामने दुकानदार गिरकर घायल हो गए। दुकानदारों ने निजी कर्मचारी लगाकर पाइप लाइन के लीकेज को ठीक कराया। कुछ लोगों ने सिल्ट को ढकने के लिए पाॅलिथीन डाल दिया है। कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह ने नगर निगम और जल संस्थान पर दबाव बनाया लेकिन उनका आदेश भी बेअसर साबित हो रहा है। दुकानदारों की किसी को चिंता नहीं है।
विज्ञापन


बाजार में खोदाई जारी
बुधबाजार में जेसीबी से खोदाई का काम जारी है। पाइप लाइन और तार बिछाने का काम चल रहा है। व्यवसायी जेसीबी पर नजर रख रहे हैं कि कहीं फिर पाइप लाइन न टूट जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम ने नर्क बना दिया बाजार
जन सुविधा केंद्र के संचालक अमरदीप गुप्ता का कहना है कि नगर निगम ने बाजार को नर्क जैसा बना दिया। दुकान के बाहर मलबा, पानी, धूल, कीचड़ सब नगर निगम ने कर दिया है। किसी निजी व्यक्ति या दुकानदार ने नहीं किया है। इसी कारण लोगों का कारोबार चौपट हो गया है। स्मार्ट सिटी का काम कराने वालों को मजदूर नहीं मिलते हैं। कम संख्या में मजदूर होने के कारण काम की गति काफी धीमी हो गई है।

कीचड़ और धूल के चलते एसी खराब हो गई
इलेक्ट्रानिक्स के दुकानदार राज किशन छाबड़ा का कहना था कि उनके एसी में धूल भरने के कारण वह खराब हो गई। दूसरी एससी को लगाना पड़ा है। दुकान के आगे खुले नाले में कभी भी ग्राहक गिर सकते हैं। ऐसे हालात में लोग कैसे दुकान में खरीदारी करने के लिए आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed