फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Traders distressed by mobile squad inspections; submit memorandum.

Moradabad News: सचल दल के चेकिंग से व्यापारी परेशान, ज्ञापन सौंपा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Traders distressed by mobile squad inspections; submit memorandum.
मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल (श्याम बिहारी मिश्रा ग्रुप) के व्यापारियों ने मंगलवार को राज्य कर विभाग के अपर आयुक्त ग्रेड 1 एके सिंह व ग्रेड 2 आरए सेठ से मिलकर मुख्यमंत्री को संबोधित एक संयुक्त ज्ञापन सौंपा। इसमें विभागीय सचल दल द्वारा जॉब वर्क में आने जाने वाले माल की चेकिंग के नाम पर परेशान करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

व्यापारियों ने कहा कि मुरादाबाद में फर्म व गोदाम है तो माल का आना जाना तो होगा ही, ऐसे में सचल दल की ओर से माल को रोककर परेशान करना ठीक नहीं है। इसके साथ ही व्यापारी की आईटीसी आने में भी विलंब हो रहा है। व्यापारियों को तरह-तरह के का नोटिस भी जारी किए जा रहे हैं, जिससे व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। अधिकारियों से मांग की गई कि ऐसी कार्रवाई पर रोक लगाई जाए। व्यापारियों के अनुसार अधिकारियों ने भरोसा दिया है कि व्यापारियों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा, मुख्यमंत्री द्वारा व्यापारी संवाद कार्यक्रम भी 10 जून तक प्रस्तावित है। व्यापारियों को कोई समस्या हो तो वह संवाद कार्यक्रम में भी रख सकते हैं।
विज्ञापन

व्यापारियों में मुख्य रूप से अजय अग्रवाल, अमरीश अग्रवाल, संजय सहगल, श्याम सुंदर शम्मी, सुभाष जैन, प्रदीप बंसल, रवि अग्रवाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed