फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Traders closed the market, Municipal Corporation on back foot

Moradabad News: व्यापारियों ने बंद किया बाजार, बैकफुट पर नगर निगम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2025 10:47 PM IST
विज्ञापन
Traders closed the market, Municipal Corporation on back foot
मुरादाबाद। नगर निगम के अतिक्रमण हटाओ अभियान का पहले ही दिन व्यापारियों ने जबरदस्त तरीके से विरोध किया। व्यापारियों ने जीएमडी रोड की दुकानें बंद रखीं और नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला। बाजार में बंद दुकानों पर पोस्टर लगाए, जिसके जरिये ग्राहकों को सूचित किया गया कि निगम के उत्पीड़न के विरोध में बाजार बंद रखा गया है। बड़ी संख्या में व्यापारियों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए नगर निगम भी बैकफुट पर आ गया और अतिक्रमण हटाओ अभियान को स्थगित कर दिया।
विज्ञापन

नगर निगम की ओर से शुक्रवार को बुधबाजार चौराहे से आबकारी भवन, चड्ढा काॅम्प्लेक्स और ताड़ीखाना से हैलेट व पारकर रोड तक अतिक्रमण हटाया जाना था। इसके लिए जिला प्रशासन से अतिरिक्त सुरक्षा की भी मांग की गई थी। इसी अभियान के विरोध में व्यापारियों ने एक दिन पहले नगर विधायक से भेंट कर बाजार बंद रखने की चेतावनी दी थी।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह से ही दुकानदारों ने अपनी दुकान बंद रखीं और एकजुट होकर गुरहट्टी चौराहे से लेकर इंपीरियल तिराहे तक जुलूस निकाला। व्यापारी एकता जिंदाबाद का नारा लगाते हुए बड़ी संख्या में व्यापारी इस जुलूस में शामिल रहे। इसके बाद शाम छह बजे तक दुकानदार अपनी दुकानों के सामने ही बैठे रहे। जीएमडी रोड पर व्यापारियों को एकजुट देख नगर निगम और प्रवर्तन दल की टीम टाउनहॉल कार्यालय में ही बैठी रही। पूरे दिन बुलडोजर और ट्रैक्टर टाउनहॉल पर खड़ा रहा। इस दौरान सुरक्षा को देखते हुए पुलिस भी तैनात की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर में व्यापारियों से वार्ता करने के लिए स्मार्ट सिटी के मुख्य अभियंता एके मित्तल पहुंचे।
उन्होंने व्यापारियों से बातचीत में कहा कि व्यापारियों को साथ लेकर ही कार्रवाई की जाएगी। सड़क को स्मार्ट बनाने के लिए जितनी जरूरत होगी, उतना ही अतिक्रमण हटाया जाएगा। बिना व्यापारियों से बात किए कोई भी निर्माण नहीं तोड़ा जाएगा। मुख्य अभियंता के इस भरोसे के बाद भी व्यापारी अडिग रहे।

मेरठ---एसएन फार्म हाउस 100 फुटा रोड मृतको के शवो को कबिस्तान ले जाते लोगस  ------नीटू

मेरठ---एसएन फार्म हाउस 100 फुटा रोड मृतको के शवो को कबिस्तान ले जाते लोगस  ------नीटू

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article