फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Trader duped of Rs 20.50 lakh in the name of investing in gold

Moradabad News: गोल्ड में निवेश के नाम पर व्यापारी से ठगे 20.50 लाख रुपये

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Trader duped of Rs 20.50 lakh in the name of investing in gold
मुरादाबाद। सोने की कीमतों के उतार चढ़ाव को साइबर ठगों ने हथियार बना लिया। एक व्यापारी ने गूगल से गोल्ड इन्वेस्टमेंट कंपनी का नंबर सर्च किया तो कॉल साइबर ठगों ने रिसीव की। साइबर ठगों ने उन्हें भारी मुनाफा दिलाने का झांसा देकर 20.50 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। पीड़ित ने इस मामले में साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में कांठ रोड स्थित पैसिफिक स्टार होम्स सोसायटी निवासी विशाल खन्ना ने साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है जिसमें उन्होंने बताया कि वह व्यापार करते हैं। उन्होंने गोल्ड में इन्वेस्ट करने की योजना बनाई। इसके लिए उन्होंने गूगल से गोल्ड इन्वेस्टमेंट के संबंध में जानकारी जुटानी शुरू कर दी। इसी दौरान कैपडिन कंपनी की वेबसाइट का नंबर दिखाई दिए। उन्होंने इस नंबर पर कॉल की। कॉल रिसीव करने वाले व्यक्ति ने खुद को कंपनी का प्रतिनिधि बताया। इसके बाद आरोपी ने विशाल खन्ना से व्हाट्सएप पर कॉल की और बातचीत शुरू कर दी। उन्हें निवेश करने के तौर तरीके सिखाए और बताया कि सोने पर लगातार कीमतें बढ़ रही हैं। अगर गोल्ड में निवेश करने तो भारी मुनाफा हो गया। आरोपी ने लिंक भेज कर एक एप भी डाउनलोड करा लिया। इसके अलग-अलग तारीखों में 20.50 लाख रुपये ठग लिए। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed