फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Tractor-trolley overturned after collision with dumper, two brothers died

Moradabad News: डंपर की टक्कर से पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, दो भाइयों की मौत

Sun, 28 Apr 2024 04:46 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sun, 28 Apr 2024 04:46 AM IST
विज्ञापन
Tractor-trolley overturned after collision with dumper, two brothers died
भगतपुर (मुरादाबाद)। भगतपुर थाना क्षेत्र में दलपतपुर-अलीगंज मार्ग पर मिलक खैरखाता गांव के पास शनिवार शाम तेज रफ्तार डंपर ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से टक्कर मार दी। जिससे ट्रैक्टर-ट्रॉली खाई में पलट गई। इस हादसे में दो सगे भाई चंद्रभान (30) सिंह और चंद्रसेन (23) की मौत हो गई। जबकि इनके पिता लाखन सिंह घायल हो गए। हादसे के बाद चालक डंपर दौड़ाकर भाग गया।
विज्ञापन

भगतपुर के चिरोठहाई उत्तरी गांव निवासी किसान लाखन सिंह शनिवार शाम अपने दो बेटे चंद्रभान सिंह और चंद्रसेन को साथ लेकर मूंढापांडे के गांव में ट्रैक्टर ट्रॉली से भूसा लेने जा रहे थे। चंद्रभान ट्रैक्टर चला रहा था, जबकि उसके बराबर में छोटा भाई चंद्रसेन बैठा था। लाखन सिंह ट्राॅली में बैठे थे। शनिवार शाम पौने छह बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली दलपतपुर अलीगंज मार्ग पर मिलक खैरखाता गांव के पास पहुंची। इसी दौरान पीछे से तेजी से डंपर आया और ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क किनारे खाई में पलट गई। इस हादसे के बाद डंपर चालक डंपर दौड़ाकर दलपतपुर की ओर भाग गया। हादसे के बाद आस पड़ोस के खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर दौड़े। अन्य वाहन भी रुक गए। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। क्रेन से ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीधा किया गया। तब तक चंद्रभान और चंद्रसेन की मृत्यु हो चुकी थी। जबकि लाखन सिंह घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की जानकारी मिलने पर लाखन सिंह के परिजन और रिश्तेदार भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने हादसे के जिम्मेदार डंपर चालक की गिरफ्तारी की मांग की है। एसपी देहात संदीप कुमार मीना ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed