फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Tractor stuck on track between Hakimpur-Gyanpur, trains affected

Moradabad News: हकीमपुर-ज्ञानपुर के बीच ट्रैक पर फंसा ट्रैक्टर, ट्रेनें प्रभावित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Tractor stuck on track between Hakimpur-Gyanpur, trains affected
मुरादाबाद। मुरादाबाद-दिल्ली रेलवे लाइन पर हकीमपुर-ज्ञानपुर के बीच रेलवे ट्रैक पर एक ट्रैक्टर फंस गया। ट्रैक्टर चालक समपार फाटक की बजाय खेत से दूसरी तरफ ट्रैक्टर को ले जाने का प्रयास कर रहा था। इसी कोशिश में ट्रैक्टर के एक्सल और अगले पहिए ट्रैक के बीच में फंस गए। इससे मुरादाबाद-अमरोहा के बीच कुछ ट्रेनों को 20 से 25 मिनट इंतजार करना पड़ा। रेलवे की टीम और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। क्रेन बुलाकर ट्रैक्टर का अगला हिस्सा रेलवे ट्रैक से निकाला गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक करीब 45 मिनट तक ट्रैक्टर पटरियों के बीच में फंसा रहा। जबकि रेलवे के रिकॉर्ड में 20 मिनट दर्ज है। सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि ट्रैक्टर फंसने से 20 मिनट रेलवे ट्रैक बाधित रहा। इससे ट्रेन संचालन पर कोई खास प्रभाव नहीं रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed