{"_id":"5d9110f28ebc3e93b24e3ce4","slug":"track-break-city-news-mbd323997438","type":"story","status":"publish","title_hn":"धामपुर और दिल्ली रूट पर तीन स्टेशनों के पास पटरी चटकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धामपुर और दिल्ली रूट पर तीन स्टेशनों के पास पटरी चटकी
विज्ञापन
track break
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। धामपुर और दिल्ली रूट पर पटरी चटकने की घटनाओं के बाद जनसेवा और डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस के संचालन प्रभावित हो गए। पटरी में गैप मिलने के बाद तकरीबन सभी जगह 30 किमी प्रति घंटे का कॉशन लगाकर ट्रेनों का संचालन शुरू कराया गया।
चकराजमल स्टेशन के पास किमी संख्या 1452/15-17 के बीच पटरी चटक गई। चकराजमल के स्टेशन मास्टर ने मुरादाबाद मंडल को रविवार सुबह सवा आठ बजे पटरी चटकने की जानकारी दी। पीडब्लूआई के स्टाफ ने मौके पर पहुंचकर मरम्मत के काम शुरू कराए। इस दौरान पीछे से आने वाली 14617 सहरसा से अमृतसर स्टेशन के बीच चलने वाली जनसेवा एक्सप्रेस और 15903 डिब्रूगढ़ चंडीगढ़ एक्सप्रेस को 15-20 मिनट के लिए रोकना पड़ा। मरम्मत का काम पूरा होने के बाद 30 किमी प्रति घंटे का कॉशन पर ट्रेनों को गुजारा गया।
इसके अतिरिक्त नगीना से पुरैनी स्टेशनों के बीच गेट संख्या 466/सी पर डाउन लाइन पर पटरी चटकने की घटना हुई। किमी संख्या 1470/04-02 के बीच सुबह दस बजे रेलवे के स्टाफ ने मरम्मत के काम शुरू कराए। यहां भी ट्रैक पर 30 किमी प्रति घंटे का कॉशन लगाया गया। मुर्शदपुर स्टेशन के पास रविवार सुबह 9.30 बजे पटरी चटकी देखी गई। इस सूचना के बाद यहां भी मरम्मत के काम पूरे कराए गए।