फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Tourist car collides with tree in Moradabad seven including two girls injured two in critical conditio

घातक रफ्तार: मुरादाबाद में पर्यटकों की कार पेड़ से टकराई, दो युवतियां सहित सात घायल; दो की हालत गंभीर

Tue, 04 Oct 2022 12:06 AM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, भगतपुर (मुरादाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, भगतपुर (मुरादाबाद) Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 04 Oct 2022 12:06 AM IST
सार

गाजियाबाद निवासी हार्दिक पाठक अपने दोस्तों आदर्श त्यागी, सुमित त्यागी, आकृति गोयल, शैलजा शर्मा, अर्पित त्यागी व रिषभ शर्मा के साथ कार से उत्तराखंड प्रांत के रामनगर स्थित पर्यटन स्थल घूमने के लिए गए थे।

विज्ञापन
Tourist car collides with tree in Moradabad seven including two girls injured two in critical conditio
घायलों को अस्पताल लेकर जाती पुलिस - फोटो : amar ujala

विस्तार

पसियापुरा के पास काशीपुर-दलपतपुर मार्ग पर सोमवार की दोपहर उत्तराखंड के रामनगर से लौट रहे पर्यटकों की कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर धान के खेत में पलट गई। हादसे में कार में सवार दो युवतियां सहित सातों दोस्त घायल हो गए। इनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे का कारण कार का तेज रफ्तार होना बताया जा रहा है।

विज्ञापन


गाजियाबाद निवासी हार्दिक पाठक अपने दोस्तों आदर्श त्यागी, सुमित त्यागी, आकृति गोयल, शैलजा शर्मा, अर्पित त्यागी व रिषभ शर्मा के साथ कार से उत्तराखंड प्रांत के रामनगर स्थित पर्यटन स्थल घूमने के लिए गए थे।  वहां से लौटते समय पर्यटकों की कार भगतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पसियापुरा गांव के समीप अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पेड़ से टकरा गई और सड़क से 200 मीटर दूर धान के खेत में जाकर पलट गई। चीख पुकार की आवाज सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने कार में फंसे लोगों को कार से बाहर निकाला। राहगीरों के सूचना देने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। 
विज्ञापन


पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से एंबुलेंस से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। पूछताछ से पता चला कि कार अर्पित चला रहा था। कार की रफ्तार काफी तेज बताई जा रही है। घायलों में दो घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के दौरान क्षतिग्रस्त कार को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed