फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Torches were liTorches were lit in memory of the heroes of Kargil, tribute was paidt in memory of the heroes of Kargil, tribute was paid

Moradabad News: कारगिल के शूरवीरों को याद कर रोशन हुई मशालें, दी श्रद्धांजलि

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Torches were liTorches were lit in memory of the heroes of Kargil, tribute was paidt in memory of the heroes of Kargil, tribute was paid
मुरादाबाद। कारगिल युद्ध में हमारे सैनिकों ने अद्धितीय शौर्य का परिचय दिया। पाकिस्तान ऊंची पहाड़ियों पर कब्जा जमाए बैठा था फिर भी हमारी सेना ने उसे पीछे हटने पर मजबूर किया। यह युद्ध विपरीत हालात में लड़ा गया और हमारे जवानों ने जान की बाजी लगाकर जीत दिलाई। यह बातें कारगिल विजय दिवस पर शनिवार को भाजपा महानगर कार्यालय पर आयोजित संगोष्ठी में बतौर मुख्य वक्ता के रूप में पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष सूर्य प्रकाश पाल ने कही। उन्होंने सभी शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें नमन किया। कार्यक्रम में एमएसली गोपाल अंजान ने कहा कि यह दिन गर्व करने का है। हमारे वीर सैनिक सीमा पर रहकर हर परिस्थिति में देश की रक्षा करते हैं। हम सुरक्षित हैं तो इसमें हमारे सैनिकों का विशेष योगदान है। भाजपा महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में सेना ने कई उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने सेना का हमेशा मनोबल बढ़ाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उन्हीं की राह पर आगे बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन

डॉ. हरवंश दीक्षित ने कारगिल युद्ध की परिस्थितियों पर विस्तार से चर्चा की। कहा हमारे सैनिकों ने पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए। संगोष्ठी के बाद मशाल जुलूस निकाल वीरगति प्राप्त वीर सैनिकों को नमन किया गया। इस दौरान गो सेवा आयोग के सदस्य दीपक गोयल, डॉ. विशेष गुप्ता, संतोष सिंह, धर्मेंद्र नाथ मिश्रा, निमित जायसवाल, राजीव गुप्ता, दिनेश शीर्षवाल, नवदीप टंडन, विशाल त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed