{"_id":"5855aaa14f1c1bd20964ae50","slug":"tomorrow-will-distribute-the-cash","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकों को मिल गई रकम, कल खूब बंटेगा कैश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंकों को मिल गई रकम, कल खूब बंटेगा कैश
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
Updated Sun, 18 Dec 2016 02:47 AM IST
विज्ञापन
money
महानगर के अधिकांश बैंकों में कैश खत्म होने की कगार पर है। बीते 16 दिन में आरबीआई लखनऊ से किसी भी बैंक को कैश नहीं भेजा गया है। बैंक अधिकारियों ने बताया कि शनिवार देर रात तक सभी करेंसी चेस्ट को आरबीआई लखनऊ से कैश मिल जाएगा। इस कारण अन्य दिनों के अपेक्षा सोमवार को सभी बैंकों को ज्यादा कैश मिलेगा।
बता दें कि मुरादाबाद जिले में आरबीआई के चार करेंसी चेस्ट हैं। ये करेंसी चेस्ट एसबीआई, पीएनबी, प्रथमा और विजया बैंक में स्थित हैं। इन्हीं चेस्टों में आरबीआई लखनऊ कार्यालय से कैश भेजा जाता है। कैश आने के बाद चेस्ट बैंकों में इसका वितरण करते हैं। फिर बैंक के रीजनल ब्रांच अपनी छोटी शाखाओं को कैश भेजते हैं।
बीते 16 दिन में जिले के चारों करेंसी चेस्ट को आरबीआई से कैश नहीं भेजा गया है। ऐसे में बैंक अपने ग्राहकों को बहुत कम कैश दे पा रहे हैं। महानगर के अधिकांश बैंकों में अब कैश खत्म होने की कगार पर है।
विज्ञापन
बैंक अपनी अपनी साख बचाने के लिए रीजनल बैंकों से कैश मंगवाकर काम चला रहे थे। बैंक अधिकारियों का कहना है कि शनिवार की देर रात तक महानगर की चारों करेंसी चेस्ट को कैश मिल जाएगा।