फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Toll tax increased, travelling became expensive

Moradabad News: टोल टैक्स बढ़ा, महंगा हुआ सफर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 01 Apr 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
Toll tax increased, travelling became expensive
मुरादाबाद। सोमवार आधी रात के बाद टोल टैक्स की बढ़ी दरें लागू हो गईं। अब शहर से कार द्वारा रामपुर जाने के लिए मूंढापांडे स्थित नियामतपुर इकरोटिया टोल प्लाजा 10 रुपये अधिक चुकाने होंगे। टोल टैक्स बढ़ने से रोडवेज बसों का किराया भी बढ़ सकता है।
विज्ञापन




राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने एक अप्रैल से टोल टैक्स की नई दरें लागू कर दी हैं। नई दरों के अनुसार मूंढापांडे स्थित टोल प्लाजा पर अब कार, जीप, वैन या हल्के मोटर वाहन से सिंगल यात्रा पर 160 रुपये, वापसी के लिए 235 रुपये, मासिक पास पर 5255 रुपये टोल टैक्स लगेगा। इसके अभी तक यह टोल टैक्स क्रमश: 150 रुपये, 225 रुपये और 4950 रुपये था।
विज्ञापन




इसी तरह हल्के व्यावसायिक वाहनों से सिंगल यात्रा के लिए 245 रुपये, वापसी यात्रा पर 365 रुपये, मासिक पास पर 8150 रुपये टोल टैक्स निर्धारित किए गए हैं। पहले क्रमश: 230 रुपये, 345 रुपये, 7675 रुपये टोल टैक्स चुकाने पड़ते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह बस या ट्रक से सिंगल, वापसी यात्रा और मासिक पास के लिए एक अप्रैल से क्रमश: 495 रुपये, 745 रुपये और 16545 रुपये टोल टैक्स किया गया है। एनएचएआई के अधिकारियों का कहना है कि अब नई दरों से टैक्स लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed