फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Toilets became a hindrance in road widening

Moradabad News: सड़क चौड़ीकरण में बाधा बने शौचालय, पुलिस चौकी होगी शिफ्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jan 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
Toilets became a hindrance in road widening
मुरादाबाद।
विज्ञापन

बुध बाजार में स्मार्ट रोड नेटवर्क के काम में बाधा बन रही पुलिस चौकी और नगर निगम द्वारा निर्मित शौचालय को शिफ्ट किया जाएगा। जिससे सड़क चौड़ीकरण के काम में किसी तरह की कोई दिक्कत न हो। इसकी तैयारी नगर निगम प्रशासन ने शुरू कर दी है। दोनों को बुधबाजार में ही उसी के आसपास शिफ्ट करने के लिए जगह भी प्लॉन की जा रही है। यही वजह है कि अभी डाकघर साइड में ही सड़क के चौड़ीकरण का काम चल रहा है, जबकि हिंदू कॉलेज वाली रोड को यातायात संचालन के लिए रखा गया है।
इंपीरियल से साईं कॉम्पलेक्स तक बन गई सड़क
स्मार्ट सिटी के अधिकारियों के निर्देश पर राज्य निर्माण निगम की टीम ने सड़क बनाने का काम तेज कर दिया है। व्यापारियों के मुताबिक तीन दिन पहले डाकघर से आगे करीब 100 मीटर भाग में बांधे गए सरियों के जाल वाले स्थान पर सड़क का निर्माण कर दिया गया। इसी के साथ अब इंपीरियल से साईं कॉम्पलेक्स तक करीब 350 मीटर सड़क का निर्माण एक साइड तक कर दिया गया है। हालांकि बुध बाजार में संचालन के लिए सिर्फ एक ही साइड का मार्ग ही खुला है, लेकिन जाम से बचने के लिए तमाम लोग इस बनी पक्की सड़क से भी पैदल गुजरने लगे हैं। इससे हिंदू कॉलेज साइड के एक मार्ग के कारण लगने वाले जाम से कुछ राहत शहर के लोगों को मिल जा रही है।
विज्ञापन

हिंदू कॉलेज मार्ग पर इसलिए रुका है निर्माण
इंपीरियल तिराहा से हिंदू कॉलेज वाले मार्ग के चौड़ीकरण में सबसे अधिक बाधा है। हिंदू कॉलेज व उसके आसपास की 22 दुकानें व एक होटल का कुछ भाग सड़क चौड़ीकरण में आड़े आ रहा है। नगर निगम का कहना है कि इन दुकानों का निर्माण नाले की जमीन पर हुआ है जबकि दुकानदारों का कहना है कि उनकी दुकानें हिंदू कॉलेज ट्रस्ट की जमीन पर बनी हैं, जिसके वह किरायेदार हैं। इस संबंध में कोर्ट से स्टे भी है और मुकदमा भी विचाराधीन है। इसके बाद नगर निगम का वातानुकूलित डीलक्स शौचालय और उसके बाद पुलिस चौकी व एक छोटा मंदिर है। स्मार्ट सिटी के तैयार खांके के मुताबिक यह सभी चौड़ीकरण में बाधा बन रहे हैं। इसी वजह से इस साइड की सड़क करीब 100 मीटर बनाने के बाद आगे काम नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- बुध बाजार में सड़क चौड़ीकरण के काम में नगर निगम का एक शौचालय और बुध बाजार पुलिस चौकी का भवन भी आड़े आ रहा है। दोनों को ही हटा कर बुध बाजार में ही दूसरे स्थान पर शिफ्ट किया जाएगा। इसके लिए जगह लगभग चिह्नित कर ली गई है। पुलिस चौकी शिफ्ट करने के लिए पुलिस अधिकारियों से वार्ता हो चुकी है। शौचालय को अभी इस लिए नहीं तोड़ा गया है क्योंकि वह बुधबाजार के लोगों के काम आ रहा है। पहले चिह्नित स्थान पर नए शौचालय का निर्माण कराया जाएगा फिर रास्ते में बाधा बने शौचालय को तोड़ा जाएगा। - संजय चौहान, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed