फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   todays active corona cases of moradabad 09 april 2021 wife of Minister of State Baldev Singh Aulakh also positive

मुरादाबाद : लगातार दूसरे दिन भी मिले कोरोना के सौ से ज्यादा मरीज, एक महिला की मौत, बलदेव सिंह औलख की पत्नी संक्रमित

Fri, 09 Apr 2021 09:31 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Fri, 09 Apr 2021 09:31 PM IST
सार

  • शुक्रवार को 102 नए मामले आए सामने
  • एक महिला की मौत
  • आज से नाइट कर्फ्यू लागू

विज्ञापन
todays active corona cases of moradabad 09 april 2021 wife of Minister of State Baldev Singh Aulakh also positive
कोरोना वायरस की जांच करता स्वास्थ्यकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद में लगातार दूसरे दिन भी कोरोना के सौ से ज्यादा मरीज मिले हैं। शुक्रवार को एक संक्रमित महिला की मौत हो गई। सूबे के राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख की पत्नी भी कोरोना संक्रमित हो गई हैं। कोरोना की इस बढ़ती रफ्तार को देखते हुए जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने 16 अप्रैल तक जिले में नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है।  

विज्ञापन


मुरादाबाद में दो दिनों में 232 संक्रमित मिले हैं। बृहस्पतिवार को 130 और शुक्रवार को 102 नए संक्रमित मिलने व एक महिला मरीज की मौत के बाद जिलाधिकारी ने रात्रि दस बजे से सुबह छह बजे तक लोगों के सड़कों पर निकलने पर पाबंदी लगा दी है। इस अवधि में शिक्षण संस्थान भी बंद रहेंगे। 16 अप्रैल को हालात देखते हुए कर्फ्यू पर पुनर्विचार किया जाएगा। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि रात्रि कर्फ्यू के दौरान राज्य और राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों का आवागमन जारी रहेगा। आवश्यक सेवाओं और उनमें कार्यरत कर्मचारियों को कर्फ्यू से छूट रहेगी। लेकिन उन्हें अपने साथ वैध परिचय पत्र रखना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार शाम प्रमुख जनपदों के डीएम से वीडियो कांफ्रेंसिंग कर कोरोना संक्रमण की समीक्षा की थी। मुरादाबाद में संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ने पर डीएम ने शुक्रवार से रात्रि कर्फ्यू लगाने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि रात्रि कर्फ्यू के दौरान स्टेट और नेशलन हाईवे पर वाहनों का आवागमन जारी रहेगा। आवश्यक वस्तुओं, दवा, सब्जी, फल, दूध, रसोई गैस आदि लाने ले जाने पर रोक नहीं होगी। 


रात्रि कालीन ड्यूटी करने वाले सरकारी, अर्द्धसरकारी कर्मचारियों, निजी क्षेत्र के कार्मिकों को आवागमन में छूट रहेगी। इनका परिचय पत्र ही पास के रूप में मान्य होगा। इसके अलावा रेलवे स्टेशन, बस अड्डे अथवा एयरपोर्ट आने-जाने वालों को टिकट दिखाने पर नहीं रोका जाएगा। पेट्रोल पंप और सीएनजी स्टेशन पूर्ववत खुले रहेंगे। औद्योगिक कारखाने भी कोविड प्रोटोकाल का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए चलते रहेंगे, इनके कर्मियों को रात्रिकालीन शिफ्ट के लिए परिचय पत्र दिखाने पर आवागमन की अनुमति दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed