फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Today the temperature may drop due to wind

आज हवा चलने से तापमान में आ सकती है गिरावट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 12:59 AM IST
विज्ञापन
Today the temperature may drop due to wind
मुरादाबाद। सूरज की किरणों की तपिश गर्मी का अहसास करा रही है, लेकिन मौसम विभाग ने बुधवार को हवा चलने का अनुमान व्यक्त किया है। इससे तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है।
विज्ञापन

पंत नगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह का कहना है कि मंगलवार को मौसम में बदलाव होने के आसार हैं। दिन में उत्तर पश्चिमी दिशा से तेज हवा चलने की संभावना है। इसकी वजह से धूप खिलने के बावजूद अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इस हवा की वजह से अभी रात के समय सिहरन बरकरार रहेगी। मंगलवार को जारी होने वाले पूर्वानुमान में आगामी दिनों के मौसम की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन

सोमवार को भी दिन में धूप खिली थी। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय वातावरण में नमी 71 फीसदी थी, जो शाम को 55 फीसदी दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed