{"_id":"608dbf7c8ebc3ebd082c3b24","slug":"today-the-fate-of-21-471-candidates-locked-in-ballot-papers-will-open-city-news-mbd3879468139","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद: आज खुलेगा मतपेटियों में बंद 21,471 प्रत्याशियों का भाग्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद: आज खुलेगा मतपेटियों में बंद 21,471 प्रत्याशियों का भाग्य
Sun, 02 May 2021 02:22 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 02 May 2021 02:22 AM IST
सार
मुरादाबाद पंचायत चुनाव में 26 अप्रैल को मतपेटियों में बंद हुआ 21,471 प्रत्याशियों का भाग्य रविवार को खुलेगा। जिले में आठों ब्लॉक में मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। कुल 59 न्याय पंचायतों के लिए 177 टेबिल पर मतगणना होगी।
विज्ञापन
एक मतगणना स्थल के बाहर लगी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुरादाबाद पंचायत चुनाव में 26 अप्रैल को मतपेटियों में बंद हुआ 21,471 प्रत्याशियों का भाग्य रविवार को खुलेगा। जिले में आठों ब्लॉक में मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। कुल 59 न्याय पंचायतों के लिए 177 टेबिल पर मतगणना होगी। मतगणना में करीब 1800 कर्मचारी लगाए गए हैं। मतगणना सुबह आठ बजे शुरू होगी। 12-12 घंटे की दो शिफ्टों में कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। केंद्र पर पुलिस और पीएसी के कड़े इंतजाम रहेंगे।
26 अप्रैल को हुए मतदान के दौरान करीब 11 लाख मतदाताओं ने प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटियों में बंद किया था जो रविवार को खुलेगा। रविवार को जिले के आठ ब्लॉकक्षेत्र में बनाए गए मतदान केंद्रों पर मतगणना होगी। जिले में 59 न्याय पंचायतें हैं। एक टेबिल पर एक मतगणना सुपरवाइजर और तीन अन्य कर्मी बैठेंगे। इस तरह जिले भर में कुुल 177 टेबिल लगाईं जाएंगी।
सबसे अधिक नौ न्याय पंचायत बिलारी में हैं। यहां पर 27 टेबिल लगाईं जाएंगी। मुरादाबाद, ठाकुरद्वारा और भगतपुर टांडा में छह-छह ग्राम पंचायत होने के कारण यहां सबसे कम टेबिल होंगी। एक शिफ्ट में 708 कर्मचारी होंगे। 12-12 घंटे की दो शिफ्ट चलेंगी। मतगणना सुबह आठ बजे शुरू होगी। रिजर्व कोटा मिलाकर कुल 1800 कर्मचारियों को ड्यूटी पर लगाया गया है।
विज्ञापन
सात बजे पहुंचेंगे कर्मी
उपजिला निर्वाचन अधिकारी प्रीति जायसवाल के अनुसार पहली पाली रविवार सुबह आठ से रात आठ बजे तक होगी। कर्मचारियों को अपनी पाली शुरू होने से एक घंटा पहले आना होगा। मतगणना खत्म होने तक चक्रानुसार ड्यूटी लगती रहेगी। दूसरी पाली के कर्मचारी आने के बाद ही पहली पारी के कर्मचारी जाएंगे।
प्रेक्षक ने किया निरीक्षण
मतगणना केंद्रों पर दिन भर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने काम चला। शहर के महाराजा अग्रसेन इंटर कालेज में मतगणना स्थल से 200 मीटर दूर ही बैरियर लगाकर चारों तरफ से रास्ता बंद कर दिया गया है। प्रत्याशी और उनके एजेंटों के वाहनों को भी पहले ही रोक दिया जाएगा। उन्हें पैदल ही केंद्र के अंदर जाना होगा। रविवार को चुनाव आयोग के प्रेक्षक, डीएम ने कई स्थानों पर दौरा कर व्यवस्थाओं को देखा।
न्याय पंचायत वार लगनेवाली मतगणना टेबिल
ब्लॉक न्याय पंचायत टेबिल
डिलारी 8 24
ठाकुरद्वारा 6 18
छजलैट 8 24
कुंदरकी 9 27
बिलारी 9 27
मूंढापांडे 7 21
भगतपुर टांडा 6 18
मुरादाबाद 6 18
जिले में कितने पदों पर कितने प्रत्याशी
ग्राम प्रधान 643 6486
बीडीसी 972 4831
ग्रापंस 8411 9491
जिपंस 39 663