फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Today it is forecast to run heat wave, maximum temperature may be 42

आज है लू चलने का अनुमान, 42 हो सकता है अधिकतम तापमान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Today it is forecast to run heat wave, maximum temperature may be 42
पीलीकोठी चौराहा पर धूप में ड्यूटी करता सिपाही। - फोटो : CITY
मुरादाबाद। मौसम विभाग ने जुलाई माह के पहले दिन लू चलने का अनुमान व्यक्त किया है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मानसून की गति तेज होने के लिए तापमान में बढ़ोतरी और लू चलना बहुत जरूरी है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन

पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह का कहना है कि इस सीजन में अभी तक लू चलने का वातावरण नहीं बन पाया है। मई माह में दो चक्रवात, पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने की वजह से वातावरण में नमी बनी हुई है। इसके कारण अधिकतम तापमान नहीं बढ़ रहा है और उमस लोगों को बेहाल कर रही है। दो जुलाई की शाम से मौसम में बदलाव होने, तीन और चार जुलाई को बारिश होने की संभावना है। यह मानसून का दूसरा चरण है। इसके सक्रिय होने के लिए गुरुवार को तापमान में बढ़ोतरी होना आवश्यक है, क्योंकि मौसम गर्म होने के बाद बारिश की संभावना अधिक हो जाती है। पूर्वानुमान के अनुसार गुरुवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह से ही मौसम साफ था। दिन में चटख धूप खिलने की वजह से शहरवासियों को भीषण गर्मी ने परेशान कर दिया। मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। सुबह की आर्द्रता 87 फीसदी थी, जो शाम को 77 फीसदी दर्ज की गई। बुधवार को दिन में हवा की गति दस किलोमीटर प्रति घंटा पूरब दिशा से रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed