फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Today, after taking care, come out, there will be 11 jam in the district

आज देखभाल कर निकले बाहर, जिले में 11 जगह रहेगा चक्का जाम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 02:35 AM IST
विज्ञापन
Today, after taking care, come out, there will be 11 jam in the district
एसडीएम दीपेंद्र यादव को कृषि कानूनों के विरोध में जाम लगाने का पत्र सौंपते भाकियू तोमर के पदाधिक - फोटो : SAMBHAL
चंदौसी। कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे आंदोलन के तहत छह फरवरी को भाकियू असली का जिले में नौ, भकियू तोमर गुट का एक, राष्ट्रीय किसान संघर्ष समिति एक स्थान पर चक्का जाम रहेगा। शनिवार दोपहर 12 से तीन बजे तक देखभाल कर ही बाहर निकले, वरना जाम में फंसकर परेशानी झेलनी पड़ सकती है। वहीं भाकियू टिकैट गुट ने धरना स्थगित करने की घोषणा कर दी है। जिला व तहसील स्तर पर 11-11 पदाधिकारी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपेंगे।
विज्ञापन

राष्ट्रीय किसान मोर्चा के आह्वान पर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत भारतीय किसान यूनियन असली, भाकियू तोमर गुट, राष्ट्रीय किसान संघर्ष समिति दोपहर 12 बजे से शाम तीन बजे तक शनिवार को जनपद की तीनों तहसीलों में नेशनल हाईवे, स्टेट हाईवे व जिला स्तरीय मार्गों पर जाम रखेगी। संभल तहसील में चार, गुन्नौर तहसील में चार व चंदौसी तहसील में तीन स्थानों पर मार्ग को अवरुद्ध किया जाएगा। शुक्रवार को प्रशासनिक अधिकारी व पुलिस किसान नेताओं के संपर्क में रही और उन्हें चक्का जाम न करने के लिए मनाती रही। भाकियू असली ने राष्ट्रीय किसान मोर्चा के आह्वान पर किये गए चक्का जाम आंदोलन को जारी रखने का निर्णय लिया। इस दौरान किसी को बाहर जरूरी काम से जाना है तो सावधानी बरतें और वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें, ताकि जाम की समस्या से जूझना न पड़े।
विज्ञापन

इन स्थानों पर रहेगा जाम
- संभल से जोया मार्ग पर गांव मदाला तक।
- संभल से हसनपुर मार्ग पर गांव कैलवा तक।
- संभल से अनूपशहर मार्ग पर गांव खिरनी तक।
- धनारी में मुरादाबाद- आगरा हाईवे पर ।
- धनारी में मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर मानकपुर पर मडैय्या के पास।
- रजपुरा में गवां- तेलीवाला-अनूपशहर तिराहे पर ।
- गुन्नौर में मेरठ बदायूं स्टेट हाईवे पर नये पैट्रोल पंप पर ।
- चंदौसी में मुरादाबाद-आगरा स्टेट हाईवे पर गांव आटा के पास ।
- बहजोई से संभल मार्ग पर गांव परतापुर के पास।
- राष्ट्रीय किसान संघर्ष समिति की ओर से चंदौसी में तहसील तिराहे पर।
- भाकियू तोमर गुट का संभल में गांव फतेहपुर देव में।
मुख्य मार्गों पर लगा जाम तो रोडवेज बसें नहीं जाएंगी दिल्ली
संभल। किसानों के चक्का जाम के आह्वान पर परिवहन निगम सतर्क हो गया है। एआरएम ने चक्का जाम वाले मार्ग से रोडवेज नहीं भेजने का निर्णय लिया है। यदि संभल से होकर जाने वाली रोडवेज बसों का संचालन जाम के चलते बंद किया गया तो यात्रियों का काफी परेशानी होगी। क्योंकि संभल वाया दिल्ली दस बसें पीतल नगरी डिपो की जाती हैं। इसके अलावा अन्य डिपो की भी बसें वाया संभल होकर गुजरतीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यदि मुख्य मार्ग पर जाम के हालात बने तो रोडवेज बसें दिल्ली के लिए नहीं चलेंगी। इसका निर्णय एआरएम ने ले लिया है। एआरएम शिव बालक राम ने बताया कि किसान संगठनों ने जिन मार्गों पर चक्का जाम करने का ऐलान किया है वहां से रोडवेज बसें नहीं भेजी जाएंगी। उन्होंने बताया कि संभल जिले में ऐसे मार्गों की जानकारी ली जा रही है जहां जाम लगाने की संभावना है। शनिवार को सुबह में ही स्थिति को देखने के बाद अगला निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जाम के दौरान यात्रियों के साथ स्टाफ को भी परेशान होना पड़ता है। दरअसल भाकियू असली की ओर से संभल के हसनपुर मार्ग स्थित गांव गैलुआ में जाम लगाने का निर्णय है। यह मार्ग दिल्ली के लिए जाने वाली बसों का मुख्य मार्ग है।
भाकियू टिकैत का चक्का जाम स्थगित, ज्ञापन सौंपेगे
राष्ट्रीय प्रवक्ता के निर्देश पर भाकियू टिकैत गुट ने छह फरवरी को चक्का जाम करने का कार्यक्रम स्थगित कर दिया है। जिला मुख्यालय व तहसील स्तर पर 11-11 पदाधिकारी कृषि कानूनों को वापस करने व अन्य मांगों को लेकर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौपेंगे। विजेंद्र सिंह यादव, प्रदेश प्रमुख महासचिव भाकियू टिकैत गुट

चक्का जाम राष्ट्रीय किसान मोर्चा के आह्वान पर किया जा रहा है। भाकियू असली चक्का जाम रखेगी। यह चक्का जाम किसी एक संगठन का नहीं है।
राजपाल सिंह, जिलाध्यक्ष भाकियू असली
जाम न लगाने का किया आग्रह
संभल। भारतीय किसान यूनियन असली के जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह और उनके पदाधिकारियों के संग हयातनगर थाना प्रभारी निरीक्षक विद्युत कुमार गोयल ने शुक्रवार की शाम पुलिस चौकी में बैठक की। इसमें पुलिस ने किसान नेताओं से जाम न लगाने का आग्रह किया, लेकिन किसान नेताओं ने यह आग्रह ठुकरा दिया। भाकियू असली के जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह ने कहा कि कृषि कानूनों के खिलाफ दोपहर 12 से तीन बजे तक सड़कों पर उतरकर विरोध करेंगे और जाम लगाएंगे। भाकियू तोमर गुट के पदाधिकारियों ने एसडीएम दीपेंद्र यादव को ज्ञापन सौंपा। इसमें उन्होंने फतेहपुर देव में जाम लगाने की बात कही। भाकियू तोमर गुट के जिलाध्यक्ष मोहम्मद अंसार ने कहा कि किसान फतेहपुर देव में में कृषि कानूनों के विरोध में प्रदर्शन करेंगे और जाम लगाएंगे। ज्ञापन देने वालों में मोहम्मद अंसार, कौसर हुसैन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed