{"_id":"60db7d548ebc3e73752130c0","slug":"today-35-centers-will-be-closed-only-eight-will-be-vaccinated-city-news-mbd394004318","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज बंद रहेंगे 35 केंद्र, सिर्फ आठ पर होगा टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज बंद रहेंगे 35 केंद्र, सिर्फ आठ पर होगा टीकाकरण
विज्ञापन
मुरादाबाद। कोरोना वैक्सीन की कमी से जिले में टीकाकरण केंद्रों की संख्या घटती जा रही है। आज (बुधवार) जिले में 35 केंद्र बंद रहेंगे। शहर के सिर्फ आठ केंद्रों पर टीकाकरण होगा। यहां कोवाक्सीन की पहली और दूसरी डोज लगाई जाएगी। इसके लिए 950 का लक्ष्य रखा गया है।
जिले में कोरोना वैक्सीन की किल्लत दूर नहीं हो पा रही है। दिनों दिन वैक्सीन की कमी बढ़ती जा रही है। इसका असर टीकाकरण अभियान पर पड़ रहा है। इससे जिले में टीकाकरण केंद्रों की संख्या भी घटने लगी है। जिले में औसतन 43 केंद्रों पर लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया जाता है। वैक्सीन की कमी के चलते मंगलवार को 19 केंद्रों पर ही टीका लगाया गया, जबकि 24 केंद्रों पर टीकाकरण नहीं हो सका। वहीं मंगलवार को शासन वैक्सीन की नई खेप नहीं आई। इसके चलते बुधवार को टीकाकरण के 35 केंद्र बंद रहेंगे। सिर्फ शहर के आठ केंद्रों पर लोगों को टीका लगाया जाएगा, वह भी केवल कोवाक्सीन की डोज लगाई जाएगी। इन आठ केंद्रों पर 950 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य है।
- मंगलवार को शहर के आठ केंद्रों पर कोरोना से बचाव का टीका लगाया जाएगा। वैक्सीन की कमी के चलते बाकी केंद्रों पर टीकाकरण के कोई सत्र नहीं लगाए गए हैं। इन आठ केंद्रों पर सिर्फ कोवाक्सीन की डोज लगाई जाएगी। - डा. दीपक वर्मा, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी
विज्ञापन
आज शहर के इन केंद्रों पर लगेगी वैक्सीन
- रेलवे अस्पताल, यूपीएचसी नया गांव, बंगला गांव, कटघर, गुलाबबाड़ी, कंजरी सराय, कोठीवाल नगर, मझोला।
दूसरे दिन भी गांव के अभियान पर लगेगा ब्रेक
मुरादाबाद। टीकाकरण बढ़ाने के लिए ऑन द स्पॉट रजिस्ट्रेशन कर गांव में ही वैक्सीन की डोज लगाने के अभियान पर दूसरे दिन भी ब्रेक लगेगा। बुधवार को भी बिलारी, डिलारी और ठाकुरद्वारा ब्लाक के गांवाें में टीकाकरण अभियान नहीं चलेगा।