फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Today 3300 health care workers will get hopeful vaccine

आज 3300 हेल्थ केयर वर्करों को लगेगा उम्मीद का टीका

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 02:35 AM IST
विज्ञापन
Today 3300 health care workers will get hopeful vaccine
मुरादाबाद। कोरोना टीकाकरण अभियान में आज (शुक्रवार) 3300 हेल्थ केयर वर्करों को संक्रमण से बचाव के लिए उम्मीद का टीका लगाया जाएगा। ये टीका जिले के 11 सरकारी और पांच निजी अस्पतालों में लगेगा। गुरुवार को जिले की सीएचसी-पीएचसी पर वैक्सीन पहुंच गई। वहीं शहरी क्षेत्र के अस्पतालों में वेक्सीन शुक्रवार सुबह पहुंचेगी।
विज्ञापन

16 जनवरी को कोरोना टीकाकारण का शुभारंभ किया गया। इसके तहत जिले के छह केंद्रों पर 479 हेल्थ केयर वर्करों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज दी गई। शुक्रवार को सोलह केंद्रों पर स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया जाएगा। इसके लिए 11 सरकारी और पांच निजी अस्पतालों का चयन किया गया है। इन 16 केंद्रों पर टीकाकरण के 33 सत्र में 3300 हेल्थ केयर वर्करों को टीका लगाया जाएगा। टीकाकरण के लिए हर सत्र में 100 स्वास्थ्य कर्मियों का चयन किया गया है। हर सत्र के लिए छह स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा दो-दो पुलिस कर्मी भी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन

- तैयारी पूरी कर ली गई है। सीएचसी और पीएचसी पर वैक्सीन की डोज भेज दी गई है। शहरी क्षेत्र के केंद्रों पर सुबह वैक्सीन पहुंच जाएगी। 3300 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाने का लक्ष्य है। डा. एमसी गर्ग, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

इन अस्पतालों में लगेगा टीका
- जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, ब्राइट स्टार अस्पताल, टाउन हॉल अर्बन पीएचसी, सिद्ध हॉस्पिटल, टीएमयू, विवेकानंद अस्पताल, कॉसमॉस हास्पिटल समेत ठाकुरद्वारा, बिलारी, कांठ, कुंदरकी, डिलारी, मूंढापांडे, भोजपुर, ताजपुर के सरकारी अस्पताल शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed