फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   To suppress the incident of rape, the police took action against the accused for disturbing the peace

दुष्कर्म की घटना दबाने को पुलिस ने आरोपी पर शांतिभंग में की कार्रवाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
To suppress the incident of rape, the police took action against the accused for disturbing the peace
मुरादाबाद। चुनावी माहौल में महिलाओं को सम्मान और सुरक्षित माहौल दिलाने के खूब दावे किए जा रहे हैं। बावजूद इसके दुष्कर्म पीड़ित महिला न्याय के लिए भटक रही है। उसने एसएसपी को प्रार्थनापत्र देकर भोजपुर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका कहना कि उसके साथ जेठ ने दुष्कर्म किया, लेकिन पुलिस ने आरोपी का केवल शांतिभंग में चालान किया है। एसएसपी ने जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

पीड़ित युवती भोजपुर थानाक्षेत्र के गांव निवासी है। उसने अपने प्रार्थनापत्र में बताया कि तीन माह पहले उसका निकाह हुआ था। शादी के बाद पति सऊदी अरब में नौकरी करने चला था। उसने बताया कि वह कमरे में सो रही थी। आरोप है कि रात करीब दस बजे तहेरा जेठ कमरे में घुस आया। आरोपी ने तमंचे के बल पर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने मोबाइल से वीडियो भी बना लिया। किसी से बताने पर वीडियो वायरल होने की धमकी दी। बदनामी के डर में उसने किसी से अपने साथ हुई घटना की जानकारी नहीं दी। पीड़ित ने अपने प्रार्थनापत्र में बताया कि 10 जनवरी उसका सगा जेठ सऊदी अरब से घर आया। आरोप है कि उसने भी युवती के साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित ने अपने मायके पहुंच कर मां-बाप से इस मामले की जानकारी दी। वह मां-बाप के साथ भोजपुर थाने पहुंच गई और आरोपी जेठ के खिलाफ प्रार्थना पत्र दिया। पीड़ित का कहना है कि पुलिस कर्मियों ने उसे ही बुरा भला कहा। आरोप है कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में केस दर्ज नहीं किया। आरोपी का शांति भंग में चालान कर दुष्कर्म की घटना पर पर्दा डाल दिया। एसएसपी बबलू कुमार ने भोजपुर थाना प्रभारी को मामले की जांच कर केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

तहरीर के आधार पर ही कार्रवाई की जाती है। हो सकता है उस वक्त युवती ने केवल मारपीट का आरोप लगाया हो। अगर इस तरह की कोई शिकायत या प्रार्थनापत्र आएगा तो उसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमांशु चौहान, प्रभारी, भोजपुर थाना
मेरी बेटी के साथ उसके तहेरे और सगे जेठ ने दुष्कर्म किया था। इस मामले की शिकायत भोजपुर थाने में की थी, लेकिन पुलिस ने एक आरोपी का शांतिभंग में चालान किया है। हमारी कहीं सुनवाई नहीं हो रही है।
पीड़ित युवती के पिता
एक युवती ने प्रार्थनापत्र दिया था। भोजपुर थाना प्रभारी को जांच के आदेश दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट के आदेश पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
बबलू कुमार, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed