{"_id":"6605e415d17d2f6418085bb4","slug":"to-stay-healthy-in-changing-weather-use-mosquito-nets-instead-of-fans-moradabad-news-c-15-1-mbd1005-370995-2024-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: बदलते मौसम में स्वस्थ रहने को पंखा नहीं, मच्छरदानी का करें इस्तेमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: बदलते मौसम में स्वस्थ रहने को पंखा नहीं, मच्छरदानी का करें इस्तेमाल
विज्ञापन
मुरादाबद। मौसम का उतार-चढ़ाव लोगों को बीमार कर रहा है। दिन में तेज गर्मी और रात में घटना तापमान लोगों की बीमारी की मुख्य वजह है। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है तो वहीं न्यूनतम तापमान भी 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। फिजिशियन के अनुसार अभी गर्मी नहीं आई है। इसलिए तेज गति में पंखा न चलाएं। सर्दी-गर्मी के प्रभाव से बचने के लिए दवा का सेवन भी करना पड़ सकता है।
पिछले एक सप्ताह में मौसम में तेजी से बदलाव हुआ है। कभी तेज धूप खिल रही है तो कभी बादल छा रहे हैं। इसकी वजह से तापमान में भी अंतर दर्ज किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 2.7 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह का कहना है कि शुक्रवार और शनिवार को कहीं-कहीं बादल छाने और कहीं बूंदाबांदी होने की संभावना है। जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेंद्र कुमार का कहना है कि अभी ठंडे खाद्य व पेय पदार्थों से बचना चाहिए। ठंडा पानी या कोल्ड डि्रंक बिल्कुल न लें। मौसमी फल व सब्जियां खाएं। बच्चों में डायरिया की परेशानी बढ़ रही है। उनको गर्म कपड़े पहनाना अभी न छोड़ें। इन दिनों मच्छर बढ़ने लगे हैं। इसके लिए सोते समय मच्छरदानी का इस्तेमाल करें।
इस तरह बरतें सावधानी
- बच्चों को पूरी बाजू के हल्के गर्म कपड़े पहनाएं
- गर्मी लगने पर ठंडा पानी न पीएं
- गला खराब होने पर गुनगुने पानी का गरारा करें
- फ्रिज में रखी कोई भी चीज का तुरंत सेवन न करें
- सोते वक्त चादर जरूर ओढ़ें
- पंखा या एसी बिल्कुल न चलाएं, बल्कि मच्छरों से बचने को मच्छरदानी का इस्तेमाल करें