फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   To resolve the dispute on the way, sticks and sticks went fiercely in the sitting panchayat

रास्ते के विवाद में बैठी पंचायत में जमकर चले लाठी-डंडे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
To resolve the dispute on the way, sticks and sticks went fiercely in the sitting panchayat
जुनावई क्षेत्र के गांव उदिया नगला में हुए विवाद में घायल ग्रामीण। - फोटो : CHANDAUSI
संभल। गुन्नौर थाना क्षेत्र के एक गांव में रास्ते के विवाद को लेकर बैठी पंचायत में दोनों पक्ष लाठी-डंडे लेकर भिड़ गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर ले ली है तथा पंचायत में शामिल पंचों की तलाश कर रही है। पंच फरार बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

गुन्नौर थाना क्षेत्र के गांव उदिया नगला गांव में लेखराज व जीतपाल में रास्ते को लेकर काफी समय से विवाद चला आ रहा है। दोनो पक्षों में पहले भी झगड़ा हो चुका है। इसी विवाद को सुलझाने के लिए गांव में पंचायत बुलाई गई। पंच दोनों पक्षों की बात सुनने रहे थे कि दोनों पक्षों में विवाद हो गया। दोनों पक्ष लाठी-डंडे लेकर आमने-सामने आ गए। दोनों ओर से पथराव भी हुआ। विवाद बढ़ा, तो पंचायती चुपचाप मौके से खिसक गए। झगड़े में ऋषि पाल, दानवीर सिंह, लेखराज सिंह, ओंकार सिंह एवं नेम पाल सिंह सहित 5 लोग जख्मी हो गए हैं। इसके बाद दोनों पक्ष कोतवाली पहुंच गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर मिलने पर पुलिस ने दोनों पक्षों के पांचों लोगों का मेडिकल कराया है। गंभीर चोट आने पर ओंकार सिंह को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस ने शांतिभंग में की थी कार्रवाई, पंचों की तलाश
जीतपाल ने दो माह पहले लेखराज को पांच फीट का रास्ता देने के लिए जमीन देने की बात कही थी। रास्ते में दरवाजा लगाने की शर्त पर जीतपाल ने इनकार कर दिया था। उस दौरान मामला बढ़ा तो दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया था। पुलिस ने लेखराज व जीतपाल के खिलाफ 26 जून को शांतिभंग की धारा में कार्रवाई कर दी। उस समय दोनों तरफ के लेखराज के द्वारा पांच फीट का रास्ता दिए जाने और उसमें दरवाजे की चौखट लगाने की लगवाने के लिए रजामंदी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों पक्षों की ओर से तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। जब पहले पुलिस की मौजूदगी में सहमति बन गई थी, तो पंचायत की कोई आवश्यकता नहीं थी। पंचायत के कारण ही विवाद हुआ है। जांच कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
राकेश कुमार सिंह, सीओ चंदौसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed