Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   To ensure the success of the protest, BKU (Arajnitik) has intensified its public outreach.

Moradabad News: धरना-प्रदर्शन की सफलता को भाकियू अराजनैतिक ने तेज किया जनसंपर्क

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
To ensure the success of the protest, BKU (Arajnitik) has intensified its public outreach.
कांठ। मंडल मुख्यालय पर तीन नवंबर को होने वाले धरना-प्रदर्शन और पंचायत में अधिक से अधिक किसानों की भागीदारी करने के लिए भाकियू अराजनैतिक ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। संगठन के पदाधिकारी गांवों में किसानों को कार्यक्रम की जानकारी दे रहे हैं और उन्हें पंचायत में शामिल होने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
विज्ञापन

रविवार को संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी महेंद्र सिंह रंधावा के नेतृत्व में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कांठ तहसील क्षेत्र के ढकैड़ा, मुंडाला, तेलीपुरा, कुचावली, सराय खजूर सहित कई गांवों में किसानों से संपर्क किया। इस दौरान उन्होंने धरना-प्रदर्शन की तैयारियों पर चर्चा करते हुए किसानों से कार्यक्रम में सहयोग करने की अपील की। चौधरी महेंद्र सिंह रंधावा ने कहा कि किसानों की समस्याओं के समाधान और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुटता जरूरी है। उन्होंने किसानों से बड़ी संख्या में मंडल मुख्यालय पहुंचकर अपनी आवाज बुलंद करने का आह्वान किया। संगठन के अन्य पदाधिकारियों ने भी पंचायत को सफल बनाने के लिए किसानों से सहभागिता की अपील की। इस दौरान जिलाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह, तहसील अध्यक्ष समरपाल सिंह, जिला उपाध्यक्ष दिनेश कुमार, कुशपाल सिंह, शमीम अहमद सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

--फोटो सं. 11
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed