फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Time until September has now been sought for the construction of the university buildings.

Moradabad News: विवि के भवनों के निर्माण के लिए अब 15 सितंबर तक का समय मांगा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Time until September has now been sought for the construction of the university buildings.
मुरादाबाद। गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी का एडमिन और एकेडमिक भवन का निर्माण 30 अगस्त तक पूरा कर हो जाएगा, जबकि अन्य भवनों के निर्माण के लिए पीडब्ल्यूडी ने मुख्यालय के मुख्य अभियंता से 15 सितंबर तक का समय मांगा है। चौथी बार निर्माण की अवधि बढ़ाने के लिए पत्र भेजा गया है। पत्र में देरी के कारणों का भी जिक्र है।
विज्ञापन


रामगंगा के किनारे हरदासपुर गांव की 50 एकड़ भूमि पर मुख्यमंत्री ने 16 मार्च 2024 को गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी का शिलान्यास किया था, जिसके बाद 24 अगस्त 2024 को यूनिवर्सिटी के भवनों का निर्माण शुरू किया गया। शासन ने यूनिवर्सिटी के निर्माण 23 फरवरी 26 तक पूरा करने की अवधि निर्धारित की थी। निर्माण कार्य शुरू होते ही बाढ़ आने से परिसर में पानी घुस गया, जिससे निर्माण कार्य दो माह तक प्रभावित रहा। जिला प्रशासन की सहमति से निर्माण कार्य 31 जुलाई तक करने की तिथि बढ़ाई गई। कार्यदायी संस्था के प्रबंधक का कहना है कि एडमिन, एकेडमिक, कुलपति, पुलिस बूथ, ब्वायज हॉस्टल सहित सभी बिल्डिंग का निर्माण कार्य हो गया है लेकिन अन्य काफी काम बाकी है।
विज्ञापन

दूसरे राज्यों से सामान मिलने में हुई देरी
कार्यदायी संस्था का कहना है कि यूनिवर्सिटी निर्माण के लिए गुजरात और हरियाणा से इंपोर्टेड सामान मंगाने में देर हो रही थी। कांवड़ यात्रा के चलते बड़े वाहन नहीं आ रहे हैं। इसके अलावा रोड के लिए डामर देरी से मिल रहा था। निर्माण कार्य का दायित्व अधिशासी अभियंता राजेंद्र बहादुर पर था लेकिन दो माह पहले वह एक हादसे में घायल हो गए थे। जिस वजह से निर्माण कार्य बाधित रहा। अधिशासी अभियंता का कहना है कि अगस्त तक एकेडमिक और एडमिन दोनों भवनों का काम पूरा हो जाएगा। इसके बाद शिक्षण कार्य शुरू करने के लिए भवन हस्तानांतरित किया जाएगा। अन्य भवनों के निर्माण की अवधि 15 सितंबर तक बढ़ाने के लिए पीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंता को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed