फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Tigri Mela: Shortage of buses for devotees, people kept wandering at Moradabad bus stand

Tigri Mela: श्रद्धालुओं के लिए कम पड़ी बसें, मुरादाबाद बस अड्डे पर भटकते रहे, खिड़कियों से सीट पाने को मशक्कत

Mon, 27 Nov 2023 02:56 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 27 Nov 2023 02:56 PM IST
सार

मुरादाबाद बस अड्डे पर तिगरी मेले में जाने वालों की भीड़ लगी तो सभी व्यवस्थाएं धड़ाम हो गई। रोडवेज में सीट पाने के लिए मारामारी मची रही। लोग खिड़कियों से चढ़कर सीट पाने के लिए आतुर दिखे। यात्रियों की संख्या बढ़ी तो अधिकारियों ने हाथ खड़े कर दिए। 

विज्ञापन
Tigri Mela: Shortage of buses for devotees, people kept wandering at Moradabad bus stand
मुरादाबाद में बसों की सीट पाने की मची मारामारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तिगरी मेला जाने के लिए सुबह से ही मुरादाबाद बस अड्डे पर श्रद्धालुओं को काफी मशक्कत करनी पड़ी। बस अड्डे पर कई घंटे बस का इंतजार करने के बाद यात्रियों को बसें मिलीं। कुछ यात्री बस नहीं मिलने पर लौट गए। बसों की कमी के कारण रोडवेज के अधिकारियों के दावे फेल होते नजर आए। तिगरी मेला जाने के लिए श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो, इसके लिए रोडवेज अधिकारियों ने बसें उपलब्ध कराने के दावे किए थे।

विज्ञापन
Trending Videos

Tigri Mela: Shortage of buses for devotees, people kept wandering at Moradabad bus stand
मुरादाबाद बस अड्डे पर लगी लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
लेकिन आवश्यकता के अनुरूप बसें उपलब्ध नहीं हो पाईं और मुरादाबाद बस अड्डे पर दिन भर भीड़ लगी रही। श्रद्धालु बस के लिए इधर-उधर भटकते रहे। वहीं कुछ श्रद्धालु डग्गामार बसों से जाने के लिए मजबूर हुए। बस अड्डे पर श्रद्धालुओं ने बसों का चार से पांच घंटे इंतजार किया। बसों की कमी के कारण श्रद्धालुओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। चालकों और परिचालकों ने बताया कि शनिवार रात को कई ट्रेनें निरस्त हो जाने से बस अड्डे पर यात्रियों की भीड़ बढ़ गई थी। जिस वजह से रात में ही 10 बसों को सहारनपुर रवाना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

Tigri Mela: Shortage of buses for devotees, people kept wandering at Moradabad bus stand
मुरादाबाद बस अड्डे पर लगी लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

यहां के यात्री भी हुए परेशान

गजरौला, गढ़मुक्तेश्वर में जाम के चलते दिल्ली, गढ़ और मेरठ जाने वाले यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। सभी बसें निर्धारित समय से तीन से चार घंटे लेट थीं। जिसके कारण बस अड्डे पर यात्रियों की भीड़ लगी रही। बस अड्डे पर पहुंचते ही बसें भर जाती थीं। बसों की कमी के कारण यात्रियों खड़े होकर जाना पड़ा।

विज्ञापन

Tigri Mela: Shortage of buses for devotees, people kept wandering at Moradabad bus stand
मुरादाबाद बस अड्डे पर लगी लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

वर्कशॉप में रोडवेज की 25 बसें खड़ी

रोडवेज कर्मचारियों ने बताया कि परिचालकों की कमी होने के कारण 25 बसें पीतल नगरी बस डिपो स्थित वर्कशॉप में खड़ी हैं। जिस वजह से तिगरी मेले के लिए रोडवेज बसें कम पड़ गईं। परिचालक बीमार होने या अन्य अवकाश लेने के कारण छुट्टी पर चल रहे हैं। जिसके कारण बसों का संचालन नहीं हो पाया और तिगरी मेले में जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

Tigri Mela: Shortage of buses for devotees, people kept wandering at Moradabad bus stand
मुरादाबाद बस अड्डे पर लगी लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा की बसें मुरादाबाद के लिए 28 तक रहेंगी बंद

हरियाणा से मुरादाबाद आने वाली बसें 28 नवंबर तक बंद रहेंगी। रोडवेज कर्मचारियों ने बताया कि गढ़मुक्तेश्वर में डायवर्जन के कारण मुरादाबाद के लिए हरियाणा की बसों का संचालन बंद कर दिया गया है। अब 29 नवंबर से हरियाणा से मुरादाबाद तक बसें चलने की संभावना है। हरियाणा और सोनीपत की बसें मुरादाबाद रविवार को भी नहीं आईं।

यात्रियों ने कहा

गढ़ जाने के लिए सुबह 10 बजे से बस का इंतजार कर रहा हूं, दो बज गए, लेकिन अभी तक बस नहीं आई। अधिकारियों से पूछे जाने पर सही जानकारी नहीं मिल पा रही है।-प्रिया पांडे, यात्री

तीन घंटे से तिगरी मेले में जाने के लिए बस का इंतजार कर रही हूं, लेकिन बस अड्डे पर बस नहीं आ रही है। रोडवेज कर्मचारियों ने बताया कि जाम की वजह से सभी बसें लेट हैं।-सुमन, यात्री

दिल्ली जाने के लिए बस नहीं मिल रही है। कर्मचारियों ने बताया कि बसें बुलंदशहर होकर दिल्ली जा रही हैं। इसलिए सभी बसें दो से तीन घंटे लेट हैं। शाम पांच बजे तक बस मिलेगी।-उमाशंकर शर्मा, यात्री

मेरठ जाने के लिए बस के इंतजार में बैठा हूं। ढाई घंटे हो गए, लेकिन अभी तक कोई बस नहीं आई। पूछे जाने पर बताया गया कि बस रास्ते में है, 20 मिनट में आ जाएगी।-अजहर आलम, यात्री
 
35 बसों को तिगरी मेले के लिए भेज दिया गया है, गजरौला, तिगरी में जाम लगे होने के कारण बसें लेट हो रही हैं। फिर भी कोशिश की जा रही है यात्रियों को सुविधापूर्वक भेजा जाए। -एनसी गुप्ता, एआरएम, मुरादाबाद बस अड्डा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed