{"_id":"6aff60f6ed78ac1cc4005805","slug":"three-youths-on-a-bike-injured-in-collision-with-an-e-rickshaw-kanth-news-c-277-1-smbd1007-116428-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: ई-रिक्शा की टक्कर बाइक सवार तीन युवक घायल, एक को किया रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: ई-रिक्शा की टक्कर बाइक सवार तीन युवक घायल, एक को किया रेफर
Fri, 20 Nov 2026 02:19 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Fri, 20 Nov 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
कांठ। चकफेरी मार्ग पर तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। इनमें एक को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
बृहस्पतिवार की रात करीब पौने दस बजे कांठ के गांव कुम्हरिया जुबला के रहने वाले चमन सिंह, हरिओम सिंह और संजय एक ही बाइक से अपने गांव जा रहे थे। आरोप है कि जब यह गांव ध्यानपुरा के पास पहुंचे तो अत्यंत तेज गति से आ रहे ई-रिक्शा ने इनकी बाइक को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक क्षतिग्रस्त होने के साथ तीनों घायल हो गए। पता लगने पर परिजन तीनों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांठ लाए। चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद चमन सिंह को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया।