फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Three youths killed, one injured in a road accident

सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत, एक घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 09 May 2021 02:34 AM IST
विज्ञापन
Three youths killed, one injured in a road accident
मुरादाबाद। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सामने से आ रही टाटा मैजिक को टक्कर मार दी। इससे टाटा मैजिक में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराकर तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात करीब 12 बजे छजलैट की ओर से एक टाटा मैजिक मुरादाबाद की ओर जा रही थी। सेरूआ धर्मपुर चौराहा और दीवान चीनी मिल अगवानपुर के बीच मुरादाबाद की ओर से आ रहे अज्ञात वाहन ने टाटा मैजिक में टक्कर मार दी। हादसे में टाटा मैजिक सवार सनी (35) पुत्र जगत सिंह निवासी सेरुआ धर्मपुर अगवानपुर, अरुण कुमार (22) पुत्र बलवीर सिंह निवासी भटावली, रोहित कुमार (19) पुत्र विजय सिंह प्रेमनगर भटावली की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सुरेंद्र सिंह (21) पुत्र कृपाल सिंह निवासी भटावली गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी मिलते ही अगवानपुर चौकी प्रभारी राजेंद्र कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने क्षतिग्रस्त टाटा मैजिक में बुरी तरह फंसे घायल सुरेंद्र सिंह व तीनों युवकों के शवों को लोगों की मदद से बाहर निकाला। मृतक सनी के पिता जगत सिंह की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

हादसे को अंजाम देकर अज्ञात वाहन चालक फरार
अगवानपुर। हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मय वाहन के मौके से फरार हो गया। पुलिस वाहन और चालक की तलाश में जुटी है। अगवानपुर चौकी प्रभारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि वाहन चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है उसकी तलाश जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed