फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Three years later, the sewer project remains incomplete, with only two percent connections remaining in two months.

Moradabad News: तीन साल बाद भी अधूरा सीवर प्रोजेक्ट, दो महीने में दो फीसदी कनेक्शन नहीं

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 19 Oct 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
Three years later, the sewer project remains incomplete, with only two percent connections remaining in two months.
मुरादाबाद। शहर की सीवर व्यवस्था सुधारने के लिए करोड़ों रुपये खर्च करने के बावजूद हालात जस की तस हैं। कांठ रोड पर स्थित कॉलोनियों को सीवर लाइन से जोड़ने का काम वर्ष 2022 से शुरु हुआ था लेकिन यह प्रोजेक्ट अब तक पूरा नहीं हो सका है। पहले एसटीपी के निर्माण में देरी हुई और अब सीवर कनेक्शन देने में भी ढिलाई बरती जा रही है। नतीजतन तीन साल बाद भी न तो एसटीपी का संचालन शुरू हो सका है और न ही सीवर के कनेक्शन घरों से जोड़े गए हैं। जल निगम ने धीमी प्रगति को लेकर कार्यदायी संस्था को नोटिस जारी कर कार्रवाई की चेतावनी दी है।चक्कर की मिलक में जल निगम की ओर से करीब 100 करोड़ रुपये की लागत से 25 एमएलडी क्षमता का शोधन संयंत्र (एसटीपी) बनाया गया है। एसटीपी का अभी ट्रायल चल रहा है जिसमें कांठ रोड के पांच बड़े नालों का पानी शोधित किया जा रहा है। करीब दो महीने से इस एसटीपी का ट्रायल हो रहा है और इसी एसटीपी से कांठ रोड की कॉलोनियों के सीवर कनेक्शन भी जोड़े जाने हैं। लेकिन अब तक इन इलाकों के सीवर कनेक्शन ही नहीं हो सके हैं। जल निगम की ओर से कुल 15 हजार घरों को सीवर कनेक्शन देने का लक्ष्य रखा गया है लेकिन दो महीने में तकरीबन 220 घरों में ही कनेक्शन दिया जा सका है।
विज्ञापन

कार्य की सुस्ती पर जल निगम (शहर) के अधीक्षण अभियंता मोहित राय ने एजेंसी को कार्रवाई की चेतावनी दी है। उन्होंने एजेंसी को बार-बार प्रगति रिपोर्ट देने और गति बढ़ाने के निर्देश भी दिए हैं। नोटिस में कहा गया है कि अगर कार्य में सुधार नहीं हुआ तो ठोस कार्रवाई की जाएगी। अधीक्षण अभियंता के मुताबिक सीवर की लाइन बिछाई जा चुकी है केवल कनेक्शन जोड़ने का काम बचा हुआ है कार्य में तेजी लाकर इसे पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन


- इन इलाकों को मिलेगा लाभ
सीवर लाइन की सुविधा कांठ रोड की कॉलोनियों को मिलेंगी। इनमें रामगंगा विहार, आशियाना, दीनदयालनगर, हिमगिरी, झांझनपुर, आदर्श कॉलोनी, हरथला, मोरा मिलक, प्रेमगर, भटावली, विद्यानगर और काजीपुरा जैसे इलाके शामिल हैं। इन इलाकों में करीब 15 हजार सीवर कनेक्शन दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
- एसटीपी से जोड़े गए हैं ये नाले
विवेकानंद अस्पताल के दाईं और बाईं ओर के नाले
सीएल गुप्ता आई इंस्टीट्यूट का नाला
टीडीआई सिटी का नाला
एमआईटी का नाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed