फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Three thousand GST notices pending for hearing, traders worried

Moradabad News: जीएसटी के तीन हजार नोटिस सुनवाई के लिए लंबित, व्यापारी परेशान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Three thousand GST notices pending for hearing, traders worried
मुरादाबाद। राज्य कर विभाग में करीब तीन हजार नोटिस लंबित हैं। प्रमुख सचिव ने दस फरवरी तक नोटिसों को निस्तारित करने के निर्देश दिए हैं। वहीं अधिवक्ताओं ने सुनवाई के लिए समय की मांग की है। राज्य कर विभाग में व्यापारियों को जारी किए गए 3628 नोटिस लंबित थे। इनमें सुनवाई के बाद राज्य कर अधिकारियों ने 514 नोटिस का निस्तारण किया।
विज्ञापन

अभी मुरादाबाद सेक्टर ए में 1213, सेक्टर बी में 1267, बिजनौर जिले के 464 सहित कुल 2974 नोटिस लंबित हैं। प्रमुख सचिव ने इस मामले में अपर आयुक्त ग्रेड -1 को पत्र भेजकर दस फरवरी तक सभी नोटिस को निस्तारित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही हिदायत दी गई कि दस फरवरी के बाद कोई नोटिस लंबित होने पर संबंधित अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा। इस मामले की जानकारी मिलने पर अधिवक्ता भी परेशान हो गए। जीएसटी एवं आयकर के अधिवक्ता गौरव गुप्ता का कहना है कि व्यापारियों का पक्ष सुनने के लिए राज्य कर विभाग को समय देना चाहिए। बगैर सुनवाई किए आनन फानन में धारा 73 के मामलों का निस्तारण व्यापारी हितों के खिलाफ होगा। एकपक्षीय निर्णय किसी भी दशा में उचित नहीं है। राज्य कर के प्रमुख सचिव से इस मामले में एक माह का समय बढ़ाने के लिए मांग की जाएगी। व्यापारी भी इस मामले में एकजुट होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed