फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Three students injured in collision between bike and scooty

Moradabad News: बाइक और स्कूटी की टक्कर में तीन छात्र घायल

Sun, 24 Aug 2025 02:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sun, 24 Aug 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
Three students injured in collision between bike and scooty
हादसे में घायल छात्र सिद्धार्थ। संवाद - फोटो : shiv tripathi
कांठ। बाइक और स्कूटी की आमने-सामने की टक्कर में तीन घायल गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजन तीनों को इलाज के लिए सीएचसी लेकर आए, जहां से इन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

कांठ नगर के मोहल्ला विशनपुरा निवासी मोहम्मद फरहान (18) और गांव डुडैला का सिद्धार्थ (17) नगर के ही महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज पट्टी मौढ़ा में 11वीं के छात्र हैं। शनिवार की दोपहर छुट्टी के बाद दोनों किसी काम से कांवड़ पथ मार्ग पर स्कूटी से गए थे। वहां से दोनों वापस लौट रहे थे, जब यह सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल के पास पहुंचे तो सामने से आ रही बाइक और स्कूटी में आमने-सामने की टक्कर हो गई। जिससे हादसे में जहां मोहम्मद फरहान और सिद्धार्थ गंभीर घायल हो गए तो बाइक सवार कोचिंग सेंटर का छात्र अफसर अली (23) निवासी गांव बैरमपुर थाना छजलैट भी घायल हो गया। स्कूटी और बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। 108 एम्बुलेंस से तीनों को सीएचसी लाया गया, जहां से इन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। अस्पताल पहुंची पुलिस ने भी हादसे की जानकारी जुटाई है। वहीं घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए थे।

हादसे में घायल छात्र सिद्धार्थ। संवाद

हादसे में घायल छात्र सिद्धार्थ। संवाद- फोटो : shiv tripathi

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed