फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Three special trains will run today between Bihar-Delhi-Gorakhpur

Moradabad News: बिहार-दिल्ली-गोरखपुर के बीच आज चलेंगी तीन स्पेशल ट्रेनें

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2024 04:08 AM IST
विज्ञापन
Three special trains will run today between Bihar-Delhi-Gorakhpur
मुरादाबाद। बिहार-दिल्ली व दिल्ली-गोरखपुर के बीच 24 मार्च से तीन होली स्पेशल ट्रेनों का संचालन होगा। (05521-32) रक्सौल-आनंद विहार-रक्सौल साप्ताहिक स्पेशल एक्सप्रेस 24 से 31 मार्च तक चलेगी। रक्सौल से रविवार को रात 10:25 बजे रवाना होगी। सोमवार दोपहर तीन बजे मुरादाबाद पहुंचेंगी।
विज्ञापन

इसके बाद शाम छह बजे आनंद विहार पहुंचेगी। वापसी 25 मार्च को रात आठ बजे आनंद विहार से चलेगी। रात 10:40 बजे मुरादाबाद पहुंचेगी। मंगलवार को दोपहर 2:30 बजे रक्सौल पहुंचेगी। (01664-63) आनंद विहार-सहरसा-आनंद विहार स्पेशल एक्सप्रेस आनंद विहार से 25 मार्च को सुबह 11:10 बजे चलेगी। दोपहर 1:48 बजे मुरादाबाद में ठहरेगी। अगले दिन सुबह 11:20 बजे सहरसा पहुंच जाएगी। वापसी में 27 मार्च को सहरसा से सुबह 9:30 बजे चलेगी।
विज्ञापन

अगले दिन सुबह 11:02 बजे मुरादाबाद होते हुए दोपहर 1:55 बजे आनंद विहार पहुंच जाएगी। (05023-24) गोरखपुर-आनंद विहार स्पेशल एक्सप्रेस 24 मार्च से एक अप्रैल तक दो-दो फेरे लगाएगी। गोरखपुर से रविवार को रात 9:15 बजे रवाना होगी। सुबह 9:15 बजे मुरादाबाद होते हुए दोपहर 1:15 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। वहां से दोपहर 3:15 बजे चलेगी और शाम सात बजे मुरादाबाद होते हुए अगले दिन सुबह 7:30 बजे गोरखपुर पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed