फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Three snakes appeared in the school, snake charmer caught them, school was closed one hour early due to panic

Moradabad News: स्कूल में निकले तीन सांप, सपेरे ने पकड़े दहशत में एक घंटे पहले ही की गई छुट्टी

Fri, 25 Jul 2025 02:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Fri, 25 Jul 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Three snakes appeared in the school, snake charmer caught them, school was closed one hour early due to panic
बिलारी। सपेरे ने कम्पोजिट स्कूल में निकले कोबरा समेत तीन सांप पकड़ लिए। सांप पकड़ने के दौरान एक घंटा पहले ही स्कूल से बच्चों की छुट्टी कर दी गई। वहीं अहलादपुर गांव के स्वास्थ्य उपकेंद्र में बृहस्पतिवार सुबह अचानक सांप निकलने से महिला स्वास्थ्य कर्मी ने भाग कर जान बचाई। इस दौरान ग्रामीणों की भीड़ इकटठा हो गई। प्रधान द्वारा सपेरे को बुलाने पर सपेरे ने स्वास्थ्य उपकेंद्र से एक सांप पकड़ा।
विज्ञापन

अहलादपुर गांव का परिषदीय कम्पोजिट स्कूल और स्वास्थ्य उपकेंद्र दोनों ही गांव की आबादी के बाहर जंगल की ओर बने हुए हैं। स्कूल के एक कमरे को स्टोर बना लिया है, जो काफी दिनों से बंद पड़ा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह लगभग दस बजे सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी दीपांशी स्वास्थ्य उपकेंद्र का दरवाजा खोलकर विभागीय काम करने लगी। इसी दौरान उपकेंद्र कक्ष के कोने से अचानक सांप दीपांशी की मेज की ओर आया। जैसी उसकी नजर सांप पर पड़ी तब वह बाहर को निकलकर भागी और दरवाजा बंद करके शोर मचा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान स्वास्थ्य उपकेंद्र पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्राम प्रधान की सूचना पर बिलारी से सपेरे को बुलाया गया जिसने स्वास्थ्य उपकेंद्र के अंदर से सांप पकड़ा। सपेरे ने इस सांप को रेड स्नेक बताया। स्वास्थ्य उपकेंद्र पर दवाई लेने आए रोगी भी डर के मारे अपने घर को लौट गए।

इस दौरान प्रधान और ग्रामीणों ने सपेरे से परिषदीय स्कूल में चलकर सांप पकड़ने को कहा। सपेरे ने स्कूल के स्टोर में घुसकर तीन सांप पकड़ लिए। सपेरे ने बताया कि स्कूल से पकड़े गए तीनों सांप में एक कोबरा, एक रेड स्नेक और एक फुलबग्घा है। इस दौरान बच्चों में दहशत फैलने पर प्रभारी शिक्षक ने एक घंटा पहले ही स्कूली बच्चों की छुट्टी कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed