फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Three smugglers including two real brothers arrested

Moradabad News: 78 किलो गांजे के साथ दो सगे भाई समेत तीन तस्कर गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2024 05:08 AM IST
विज्ञापन
Three smugglers including two real brothers arrested
मुरादाबाद।
विज्ञापन

सिविल लाइंस पुलिस ने गांजे की तस्करी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो सगे भाई हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से 78 किलो गांजा बरामद किया है, जिसकी कीमत करीब 8 लाख रुपये बताई जा रही है। आरोपी बरेली से गांजा लाकर मुरादाबाद में सप्लाई करते थे।
एसएसपी हेमराज मीना ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली थी बरेली जनपद के फतेहगंज पश्चिमी से गांजा लाकर सिविल लाइंस के आदर्श कॉलोनी में पहुंचाया जाता है। यहां से शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में सप्लाई किया जाता है। सिविल लाइंस थाना प्रभारी आरपी शर्मा और फकीरपुरा चौकी इंचार्ज रीता तेवतिया पुलिस टीम के साथ तस्करों की तलाश में जुटे थे। आरोपी जैसे ही बरेली से गांजा लेकर आदर्श कॉलोनी पहुंचे।
विज्ञापन

पुलिस टीम ने घेराबंदी कर तीन आरोपियों को दबोच लिया, जबकि दो आरोपी मौके से भाग निकले। पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में अपने नाम विशाल, विकास और पीयूष बताए। तीनों आदर्श काॅलोनी के रहने वाले हैं। विशाल और विकास सगे भाई हैं। मौके से भागने आरोपियों के नाम विशाल पुत्र जयवीर निवासी आदर्श काॅलोनी और दूसरे का नाम फैजान है। वह बरेली के फतेहगंज पश्चिमी निवासी है। आरोपियों ने बताया कि वह बरेली से गांजा लाकर मुरादाबाद में सप्लाई करते हैं। बुधवार शाम पुलिस ने तीनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि फरार विशाल और फैजान की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं मौके से भागने आरोपियों के नाम विशाल पुत्र जयवीर निवासी आदर्श काॅलोनी और दूसरे का नाम फैजान है। वह बरेली के फतेहगंज पश्चिमी निवासी है। आरोपियों ने बताया कि वह बरेली से गांजा लाकर मुरादाबाद में सप्लाई करते हैं। बुधवार शाम पुलिस ने तीनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि फरार विशाल और फैजान की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed