{"_id":"5eed23d68ebc3e43351ceb97","slug":"three-police-men-and-8-others-corona-positive-in-moradabad-city-news-mbd3530554129","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन पुलिस कर्मी, लैब टेक्नीशियन समेत कोरोना के 11 नए मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन पुलिस कर्मी, लैब टेक्नीशियन समेत कोरोना के 11 नए मरीज
विज्ञापन
मुरादाबाद। पुलिस लाइन के दारोगा, एसएसपी कार्यालय के दो सिपाही और जिला अस्पताल का लैब टेक्नीशियन समेत शुक्रवार को कोरोना के 11 नए मामले पॉजिटिव केस आए हैं। इनमें पहले से संक्रमित भोजपुर के बाल विकास परियोजना अधिकारी की पत्नी-बेटी और डाक्टर की बेटी भी शामिल हैं। एसएसपी कार्यालय दो दिन के लिए बंद कर दिया है। इनमें आठ पॉजिटिव की पुष्टि केजीएमयू से आई रिपोर्ट में हुई। जबकि दो पॉजिटिव निजी लैब और एक पॉजिटिव जिला अस्पताल में लगी ट्रू नेट की मशीन के माध्यम से मिला। 11 नए मरीजों के साथ जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 363 पहुंच गई है।
सीएमओ डा. एमसी गर्ग ने बताया कि शुक्रवार को केजीएमयू से 145 लोगों की रिपोर्ट जारी हुई। 17 जून को भेजे सैंपलों में आठ पॉजिटिव, 136 निगेटिव और एक प्रतीक्षारत सैंपल है। सीएमओ ने बताया कि संक्रमितों में एसएसपी कार्यालय स्थित कोविड 19 सेल में तैनात 31 साल का सिपाही, एसएसपी कार्यालय स्थित अभियोजन कार्यालय में तैनात 31 वर्षीय सिपाही और नारी उत्थान केंद्र में तैनात 59 साल का दारोगा संक्रमित आया है। दारोगा और दोनों ही सिपाही पुलिस लाइन स्थित बैरिक में रहते हैं।
बिलारी नई सड़क निवासी सिद्ध अस्पताल के संक्रमित चिकित्सक की नौ साल की बेटी भी पॉजिटिव आई है। दो दिन पहले डाक्टर के पॉजिटिव आने के बाद परिवार के चार लोगों के सैंपल कराए गए थे। नौ साल की बेटी संक्रमित आई है, जबकि बाकी सदस्य निगेटिव हैं। कंजरी सराय निवासी 27 साल की गर्भवती महिला भी संक्रमित आई है। महिला सवा आठ महीने की गर्भवती है। खुशहालपुर स्थित निजी अस्पताल से उसका रूटीन इलाज चल रहा है। निजी अस्पताल की चिकित्सक की सलाह पर डिलीवरी से पहले सैंपल कराया गया था। भोजपुर के संक्रमित बाल विकास अधिकारी सीडीपीओ की 43 साल की पत्नी और 21 साल की बेटी भी पॉजिटिव आई हैं। सीडीपीओ दो दिन पहले ही हॉटस्पॉट इलाके में ड्यूटी के दौरान संक्रमित हुआ था। जिला अस्पताल में इंमरजेंसी ड्यूटी करने वाला 29 वर्षीय लैब टेक्नीशियन संक्रमित आया है। टेक्नीशियन बंगला गांव रहता है और इमरजेंसी ड्यूटी से पहले कोविड की ड्यूटी कर चुका है। सीएमओ ने बताया कि आठ मरीजों में नौ साल की बच्ची समेत चार महिलाएं हैं। जबकि चार पुरुष हैं। महिलाओं को टीएमयू और पुरुषों को कोविड अस्पताल में भर्ती करा दिया है।
विज्ञापन
गोकुलदास कालोनी निवासी 60 साल की महिला पॉजिटिव आई है। महिला का मोतियाबिंद का आपरेशन होना था। जिला अस्पताल में ट्रू नेट मशीन से उसकी जांच की गई और सैंपल पॉजिटिव आया है। मंडी समिति के पीछे पुतलीघर रामेश्वर कालोनी निवासी 36 साल का युवक और चंद्र नगर निवासी 52 साल का अधेड़ भी पॉजिटिव आया है। दोनों लोगों को बुखार की शिकायत थी और निजी अस्पताल के चिकित्सकों की सलाह पर निजी लैब से सैंपल कराया था। महिला को टीएमयू और दो मरीजों को कोविड अस्पताल में भर्ती करा दिया है।
ट्रू नेट मशीन से पहला पॉजिटिव केस
मुरादाबाद। जिला अस्पताल में ट्रू नेट मशीन से कोरोना का पहला केस आया है। पिछले सप्ताह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऑनलाइन मशीन का शुभारंभ किया था। उद्घाटन के दिन दो मरीजों के सैंपल भी हुए थे। सीएमओ डा. एमसी गर्ग ने बताया कि ट्रू नेट मशीन से एक घंटे में सैंपल रिपोर्ट आ रही है। एक बार में दो सैंपल की जांच हो रही है। सीएमओ ने बताया कि प्रतिदिन चार से छह सैंपल हो रहे हैं। शुक्रवार को एक महिला का पहला पॉजिटिव सैंपल आया है। उन्होंने बताया कि ट्रू नेट से सिर्फ इमरजेंसी वाले मरीजों के सैंपल आए हैं।