फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   three police man teasing a woman

घर में घुसकर तीन पुलिस कर्मियों ने महिला से की छेड़खानी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 22 Apr 2021 03:19 AM IST
विज्ञापन
three police man teasing a woman
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने तीन पुलिस कर्मियों पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि पुलिस कर्मियों ने घर में तोड़फोड़ भी की। पुलिस कर्मी अफसरों से शिकायत करने पर झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर चले गए। महिला ने इस मामले की शिकायत एसएसपी से कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पीड़ित महिला का कहना है कि 18 अप्रैल की रात वह घर में मौजूद थी। इसी दौरान एचएसओ मझोला लिखी गाड़ी महिला के घर पहुंच गई। महिला का कहना है कि पुलिस कर्मियों ने गाड़ी से उतरते ही उसके ससुर के साथ मारपीट शुरू कर दी। महिला ने इसका विरोध किया तो पुलिस कर्मी महिला को पीटते हुए कमरे में ले गए और यहां उसके साथ छेड़खानी की। महिला का कहना है कि किसी तरह उसने खुद को बताया। महिला के शोर मचाने पर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। मगर पुलिस कर्मियों को देखने के बाद किसी ने भी महिला को बचाने की हिम्मत नहीं जुटाई। इसके बाद आरोपी पुलिस कर्मी धमकी देकर चले गए। महिला ने इस मामले की शिकायत एसएसपी से की है। एसएसपी ने पूरे प्रकरण की जांच एएसपी को सौंपी है। एएसपी अनिल यादव ने बताया कि एक शिकायती पत्र आया है। जिसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed