फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   three persons arrested

गैर इरादतन हत्या के तीन आरोपी गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
three persons arrested
मुरादाबाद। हिमांशु की गैरइरादतन हत्या के मामले में फरार चल रहे तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों को अदालत में पेश किया, जहां से आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

मझोला के प्रकाश नगर निवासी रविंद्र सिंह ने 15 नवंबर 2018 को केस दर्ज कराया था। पीड़ित ने बताया था कि उसके बेटे की हत्या की गई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया था, लेकिन मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया था। मौत का सही कारण जानने के लिए सुरक्षित रखे गए विसरा को जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा गया था। जांच रिपोर्ट में एल्कोहल के सेवन की पुष्टि हुई थी। इससे पहले उसकी पिटाई की गई थी, जिससे उसकी मौत हो गई थी। पुलिस की जांच में सामने आया है कि दिल्ली रोड पर युवक की पिटाई की गई थी। इस मामले ने सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के चंद्र नगर निवासी अभिषेक चौहान, बुद्धि विहार सेक्टर तीन निवासी राजेंद्र सिंह और सम्राट अशोक नगर निवासी गौरव मेहता को गिरफ्तार किया है। मंगलवार दोपहर बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed