फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Three people including wife get life imprisonment for murdering husband

Moradabad News: पति की हत्या में पत्नी समेत तीन को उम्रकैद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2024 06:05 AM IST
विज्ञापन
Three people including wife get life imprisonment for murdering husband
मुरादाबाद। पति की हत्या के मामले में अदालत ने पत्नी और उसके प्रेमी समेत तीन को उम्रकैद की सजा सुनाई है। महिला के अपनी बहन के देवर के साथ अवैध संबंध थे। पति ने विरोध किया तो गला दबाकर उसकी हत्या कर दी थी। अदालत ने तीनों पर 25- 25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
विज्ञापन

मैनाठेर थाना के महमूदपुर माफी निवासी सूखाराम ने 10 नवंबर 2017 को मुकदमा दर्ज कराया था। उसने बताया था कि उसके छोटे भाई नारायण सिंह (35) को उसकी पत्नी प्रेमवती 6 नवंबर से गायब बता रही है। जबकि प्रेमवती ने अपनी बहन के देवर राजकुमार निवासी बटुआ थाना असमोली जनपद संभल के साथ मिलकर नारायण सिंह का अपहरण किया है। 6 नवंबर को राजकुमार और उसके दो अन्य साथियों को प्रेमवती के घर बात करते देखा था।
विज्ञापन

पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करते हुए मामले की तफ्तीश शुरू की। एक दिन बाद ही पुलिस ने नारायण सिंह की लाश गांगन नदी के पुल के पास बरामद कर ली। साथ ही नामजद प्रेमवती और राजकुमार को पूछताछ के लिए थाने बुला लिया। जिन्होंने घटना को कबूल करते हुए पुलिस को बताया कि हम दोनों के बीच संबंध थे। नारायण को इसकी जानकारी हो गई थी। विरोध करने पर उन्होंने अपने एक अन्य साथी बनवारी उर्फ ऋषिपाल निवासी मंगूपुरा के साथ मिलकर नारायण सिंह की गला दबाकर हत्या कर दी थी। इसके बाद शव गांगन पुल के पास दबा दी थी। इस मुकदमे की सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश संख्या एक मोहम्मद फिरोज की अदालत में की गई। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता अशोक यादव ने बताया कि अदालत ने दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद आरोपी प्रेमवती, उसके प्रेमी राजकुमार और बनवारी को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है। साथ ही प्रत्येक पर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैनाठेर थाना के महमूदपुर माफी निवासी सूखाराम ने 10 नवंबर 2017 को मुकदमा दर्ज कराया था। उसने बताया था कि उसके छोटे भाई नारायण सिंह (35) को उसकी पत्नी प्रेमवती 6 नवंबर से गायब बता रही है। जबकि प्रेमवती ने अपनी बहन के देवर राजकुमार निवासी बटुआ थाना असमोली जनपद संभल के साथ मिलकर नारायण सिंह का अपहरण किया है। 6 नवंबर को राजकुमार और उसके दो अन्य साथियों को प्रेमवती के घर बात करते देखा था। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करते हुए मामले की तफ्तीश शुरू की। एक दिन बाद ही पुलिस ने नारायण सिंह की लाश गांगन नदी के पुल के पास बरामद कर ली।

साथ ही नामजद प्रेमवती और राजकुमार को पूछताछ के लिए थाने बुला लिया। जिन्होंने घटना को कबूल करते हुए पुलिस को बताया कि हम दोनों के बीच संबंध थे। नारायण को इसकी जानकारी हो गई थी। विरोध करने पर उन्होंने अपने एक अन्य साथी बनवारी उर्फ ऋषिपाल निवासी मंगूपुरा के साथ मिलकर नारायण सिंह की गला दबाकर हत्या कर दी थी। इसके बाद शव गांगन पुल के पास दबा दी थी। इस मुकदमे की सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश संख्या एक मोहम्मद फिरोज की अदालत में की गई। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता अशोक यादव ने बताया कि अदालत ने दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद आरोपी प्रेमवती, उसके प्रेमी राजकुमार और बनवारी को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है। साथ ही प्रत्येक पर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article